BPSC Pre 2026: बिहार 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा एक बार फिर स्थगित, नई एग्जाम डेट पर जल्द मिलेगी अपडेट
बीपीएस की ओर से 25 अक्टूबर को होने वाली 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। नई परीक्षा तिथि जल्द ही जारी की जाएगी।

BPSC 72nd Prelims 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा स्थगित।
नई परीक्षा तिथि पर जल्द अपडेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72nd BPSC Pre 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 72nd BPSC Pre 2026 परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। बता दें, बीपीएसी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर को किया जाना था और इससे पहले यह परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित कराई जानी थी।
कब होगी 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा
बीपीएससी की ओर से फिलहाल नई परीक्षा तिथि का एलान नहीं किया गया है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीपीएससी की ओर से नई परीक्षा तिथि अगले सप्ताह तक जारी की जा सकती है।
पहले भी हो चुकी है परीक्षा स्थगित
बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन पहले 26 जुलाई को किया जाना था। लेकिन बीपीएससी की ओर से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद यह परीक्षा आने वाली 25 अक्टूबर को संचालित की जानी थी। लेकिन अब परीक्षा को एक बार फिर अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नई परीक्षा तिथि से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए नियमित रूप से BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
कितने पदों पर होगी भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा के जरिये कुल 1,186 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
यह भी पढ़ें- SSC MTS Final Result 2026: एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड
