विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC 71th Mains Result 2026 OUT: बीपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट

Published: Fri, 06 Nov 2026 03:36 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2026 03:56 PM (IST)

बीपीएससी की ओर से BPSC 71th Mains Result 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 71th Mains Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

BPSC 71th Mains Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. बीपीएससी ने जारी किया मुख्य परीक्षा का रिजल्ट।

  2. परीक्षा में पास उम्मीदवार इंटरव्यू में होंगे शामिल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग BPSC की ओर से 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार 25 से 30 अप्रैल, 2026 के बीच बीपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। वे उम्मीदवार BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर कुछ ही देर में BPSC 71th Mains Result 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को जल्द ही इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

बीपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • बीपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद BPSC 71th Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
 

इतने उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट

बीपीएससी मुख्य परीक्षा में कुल 3392 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षा में सफल हुए सभी उम्मीदवार जल्द ही इंटरव्यू में शामिल होंगे। आयोग की ओर से फिलहाल इंटरव्यू के लिए आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में परीक्षा में सफल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू तिथि से संबंधित जानकारी के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

 

यह भी पढ़ें- UPSC NDA NA I Final Results 2026 OUT: यूपीएससी ने एनडीए एनए-1 फाइनल रिजल्ट का किया एलान, एक क्लिक से डाउनलोड करें PDF

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।