BPSC 71वीं भर्ती डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी, साइट से डाउनलोड कर लें Watermark वाले दस्तावेज; 1 दिसंबर से होगा सत्यापन
बीपीएससी ने 71वीं भर्ती के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी कर दिया है। 1 दिसंबर से 28 दिसंबर तक दस्तावेज ...और पढ़ें

BPSC 71st recruitment DV dates out
HighLights
बिहार 71वीं भर्ती डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन डेट्स घोषित।
1 से 28 दिसंबर 2026 तक होगा दस्तावेज सत्यापन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। BPSC 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के मेंस एग्जाम में सफल होने वाले 3392 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बीपीएससी 71st भर्ती के दस्तावेज सत्यापन के लिए डेट्स का एलान कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार 1 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर 2026 तक सफल उम्मीदवारों का डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन किया जायेगा।
28 नवंबर से वेबसाइट से वाटरमार्क वाले दस्तावेज करें डाउनलोड
आपको बता दें कि सभी उम्मीदवारों को दस्तावेजों के रूप में वेबसाइट पर लॉग इन डिटेल दर्ज करके Watermark वाले डॉक्युमेंट को डाउनलोड करना होगा। दस्तावेज डाउनलोड 28 नवंबर से लेकर 28 दिसंबर 2026 तक किये जा सकते हैं।
वाटरमार्क वाले दस्तावेज डाउनलोड करने का तरीका
नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को बताया गया है "कि वे अपने User Name & Password से Login करते हुए एकीकृत 71वीं संयुक्त
प्रतियोगिता परीक्षा के डैशबोर्ड पर उपलब्ध Download uploaded document बटन पर Click करके अपना Watermark प्रमाण-पत्र / दस्तावेज दिनांक 28.11.2026 से 28.12.2026 तक डाउनलोड करेंगे। उक्त डाउनलोड किये गये Watermark अंकित प्रमाण-पत्र / दस्तावेज सत्यापन के समय प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।

मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड होगा मान्य
सभी अभ्यर्थियों को बता दें कि बीपीएससी की ओर से डीवी टेस्ट के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जायेगा। जो एडमिट कार्ड मुख्य परीक्षा के लिए जारी किया गया था वही दस्तावेज सत्यापन के लिए मान्य होगा। उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड और डॉक्युमेंट लेकर डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।