BOI SO Admit Card 2026: बीओबी ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, एक क्लिक से करें डाउनलोड
बीओबी ने BOI SO Admit Card 2026 की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

BOI SO Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
एसओ परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा BOI ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर SO परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे बीओबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस परीक्षा के जरिये कुल 205 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्ट
स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसािट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद BOI SO Admit Card 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर, 2026 को किया जाना है। परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी भाषा और प्रोफेशनल विषय से 125 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 100 मिनट निर्धारित है। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडबल्यूएस उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक, एससी, एसटी, दिव्यांग और ओबीसी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि एवं शिफ्ट आदि की जांच ध्यान से कर लें।
यह भी पढ़ें: रेलवे में 2,861 पदों पर निकली भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा सिलेक्शन; न्यूनतम 15 साल के युवा भी कर सकते हैं अप्लाई