विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar STET New Exam Date: बिहार एसटीईटी एग्जाम डेट में बदलाव, कल होने वाली परीक्षा अब 22 नवंबर को होगी आयोजित

Published: Tue, 10 Nov 2026 12:18 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2026 12:21 PM (IST)

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 11 नवंबर को होने वाली परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। अब इस दिन ...और पढ़ें

Bihar STET exam date

Bihar STET exam date

HighLights

  1. बिहार बोर्ड ने चेंज की एसटीईटी एग्जाम डेट।

  2. अब 11 नवंबर की परीक्षा 22 नवंबर को होगी आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2026) तिथि में संशोधन किया गया है। जिन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पहले 11 नवंबर को आयोजित होने वाली थी वह अब 22 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से परीक्षा में बदलाव 11 नवंबर को भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा के चलते किया गया है।

एडमिट कार्ड 12 नवंबर को होंगे जारी

जिन उम्मीदवारों की परीक्षा अब 22 नवंबर को आयोजित होगी उनके लिए एडमिट कार्ड 12 नवंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे। परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित होगी जिसके लिए केंद्र पर दोपहर 12:30 तक एंट्री की जाएगी।

सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि एग्जाम के दिन वे एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से केंद्र पर साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र आपको परीक्षा होम में एंट्री नहीं दी जाएगी।

एग्जाम पैटर्न

परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है। गलत उत्तर देने पर माइनस मार्किंग नहीं की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार सभी प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं।

न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

बिहार एसटीईटी पास करने के लिए सामान्य वर्ग को 50%, पिछड़ा वर्ग को 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसदी, एससी/ एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका; रजिस्ट्रेशन के लिए यहां देखें डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।