Bihar SLET Exam Cancelled: इस सेंटर की बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा रद, जल्द घोषित होगी नई एग्जाम डेट
बिहार बोर्ड ने 27 नवंबर को एक केंद्र की स्कूल पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा रद कर दी है। नई एग्जाम डेट की घोषणा जल्द ही दोबारा से की जाएगी।

BSEB SLET Exam 2026
HighLights
बिहार एलईटी परीक्षा एक केंद्र पर रद।
बिहार बोर्ड जल्द घोषित करेगा एग्जाम की नई डेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट (BSEB LET 2026) का आयोजन 23 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक आयोजित की जानी है। इसी क्रम में 27 नवंबर को द्वितीय पाली में L & T EduTech Exam Centre, यादव चौक, न्यू बाईपास, नौरंग रोड, मानपुर, गयाजी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर 476 अभ्यर्थियों की परीक्षा दे रहे थे।
L & T EduTech Exam Centre के एक कम्प्यूटर लैब, जिसमें 155 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे, में अपराह्न 3:30 बजे सर्वर में तकनीकी बाधा उत्पन्न हुई, जिसे एजेंसी द्वारा सुधार करने में एक घंटे से अधिक समय लिया गया, जिसके कारण इन छात्रों की परीक्षा में बाधा उत्पन्न हुई थी
छात्रों के हित को देखते हुए परीक्षा की गई कैंसल, अब दोबारा होगा एग्जाम
बिहार बोर्ड की ओर से अब छात्रों के हित को देखते हुए इस परीक्षा से जिन छात्रों को दिक्कत हुई थी उनकी परीक्षा को रद करने का फैसला लिया गया है और जल्द ही दोबारा परीक्षा आयोजित किये जाने की घोषणा की गई है। पुनर्परीक्षा के आयोजन की तिथि संबंधित अभ्यर्थियों को जल्द ही प्रदान की जाएगी।

एग्जाम पैटर्न
इस पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्र में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) दिए जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक के लिए निर्धारित है। ध्यान रखें कि इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं है। ऐसे में अभ्यर्थी सभी प्रश्नों के उत्तर दें जिससे की परीक्षा पास करने के ज्यादा से ज्यादा चांस बन सकें।
क्वालिफाइंग मार्क्स
परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50% अंक, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5% अंक, एससी, एसटी, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों को 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।