विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar SLET Admit Card 2026: बिहार लाइब्रेरियन हॉल टिकट 1 क्लिक में करें डाउनलोड, 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक होगा एग्जाम

Published: Wed, 18 Nov 2026 12:12 PM (IST)

बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक होगा। अगर अपने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं ...और पढ़ें

बिहार लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड 2026

बिहार लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड 2026

HighLights

  1. 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक होगा BSEB SLET 2026 एग्जाम।

  2. एडमिट कार्ड इस पेज पर दिए लिंक से कर लें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट (BSEB LET 2026) परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। आवेदनकर्ता अपना प्रवेश पत्र (Bihar LET Admit Card) तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर डाउनलोड कर लें।
अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है तो आपके लिए नीचे डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है। आप सीधे लिंक पर क्लिक करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

इन डेट्स के बीच होगी परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 23 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर 2026 तक राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक

  • बिहार लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
  • पेज खुलते ही Login पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर/ यूजर आईडी, पासवर्ड और दिया गया कोड दर्ज करके लॉग इन पर क्लिक करें।
  • अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

Bihar SLET Librarian Admit Card 2026 Link

परीक्षा पैटर्न

इस पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्र में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) दिए जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक के लिए निर्धारित है। ध्यान रखें कि इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं है। ऐसे में अभ्यर्थी सभी प्रश्नों के उत्तर दें जिससे की परीक्षा पास करने के ज्यादा से ज्यादा चांस बन सकें। परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50% अंक, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5% अंक, एससी, एसटी, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों को 40% अंक प्राप्त करने होंगे।

यह भी पढ़ें- Bihar Librarian Admit Card 2026 Link: बिहार लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड, परीक्षा 23 नवंबर से

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।