विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Librarian Admit Card 2026 Link: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:35 AM (IST)

बिहार बोर्ड की ओर से लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (BSEB LET Admit Card) डाउनलोड के लिए उपलब्ध ...और पढ़ें

Bihar Librarian Eligibility Test admit card 2026

Bihar Librarian Eligibility Test admit card 2026

HighLights

  1. BSEB ने जारी किये लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड।

  2. 23 नवंबर से स्टार्ट होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 (BSEB LET) परीक्षा 23 नवंबर से स्टार्ट होने जा रही है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस एग्जाम के लिए आवेदन किये थे उनके लिए अब बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से एडमिट कार्ड (Bihar LET Admit Card) डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
आवेदनकर्ता तुरंत ही अपना प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जरूरी

सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो अपना एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं ताकी आपका वेरिफिकेशन हो सके। बिना प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर Log in using your Application Number and Password to download your Admit Card के नीचे "LOGIN" बटन पर क्लिक करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर/ यूजर आईडी, पासवर्ड और दिया गया कोड दर्ज करके लॉग इन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

Bihar Librarian Admit Card 2026 Download Link

परीक्षा का स्वरूप

बिहार एलईटी परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 सवाल पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए ढाई घंटे यानी कि 150 मिनट का समय दिया जायेगा। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं की जाएगी। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) माध्यम में होगा।

न्यूनतम पासिंग मार्क्स

एग्जाम में क्वालीफाई होने के लिए न्यूनतम अंक सामान्य वर्ग के लिए 50%, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5%, एससी, एसटी, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 40% निर्धारित है।

यह भी पढ़ें- UP RO ARO Form 2026: यूपी आरओ-एआरओ फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।