बिहार सिमुलतला क्लास 6 एंट्रेस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड इस डेट को होंगे जारी, परीक्षा 24 अक्टूबर को होगी आयोजित
Simultala Awasiya Vidyalaya entrance exam का आयोजन 24 अक्टूबर को करवाया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड 9 अक्टूबर को जारी कर दिए जायेंगे।

बिहार सिमुलतला क्लास 6 एंट्रेस एग्जाम एडमिट कार्ड 2026
HighLights
बिहार बोर्ड 9 अक्टूबर को जारी करेगा सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड।
24 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से आयोजित की जाएगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027-28 (कक्षा 6), जमुई के लिए आवेदन करने वाले छात्रों एवं उनके माता-पिता के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किये जाने की डेट घोषित कर दी गई है। बोर्ड द्वारा साझा की गई डिटेल के मुताबिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 9 अक्टूबर 2026 को अपरान्ह में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
परीक्षा इस डेट को होगी आयोजित
बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय क्लास 6 एंट्रेस एग्जाम का आयोजन 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे से लेकर अपरान्ह 3:30 तक करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए छात्रों को एंट्री दोपहर 12:30 तक ही दी जाएगी। ऐसे में छात्र परीक्षा केंद्र पर तय तिथि में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
एडमिट कार्ड कैसे और कहां कर सकेंगे डाउनलोड?
बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर जारी होंगे। इसके बाद बच्चों के माता-पिता लॉग इन डिटेल/ पासवर्ड दर्ज करके बच्चे का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एग्जाम पैटर्न
बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का पेपर हल करने के लिए छात्रों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जायेगा। पेपर में 150 अंकों के लिए 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। ध्यान रखें कि परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान नहीं है। जो बच्चे पहले चरण की परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे केवल वे ही मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
