विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar LET Syllabus 2026: बिहार लाइब्रेरियन एग्जाम पैटर्न व सिलेबस; जानें किन टॉपिक से आएंगे पेपर में सवाल

Published: Sun, 15 Nov 2026 04:29 PM (GMT+05:30)

बिहार लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट टेस्ट 22 नवंबर से शुरू रहा है। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 17 नवंबर को जारी ...और पढ़ें

Bihar LET Exam 2026

Bihar LET Exam 2026

HighLights

  1. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा CBT मोड में होगी आयोजित।

  2. पेपर में बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न होंगे शामिल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से "विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026" (BSEB LET) की शुरुआत 22 नवंबर 2026 से राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर की जाएगी। जो भी युवा इस एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं वे एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस को ध्यान में रखकर अपनी तैयारियों को जारी रखें ताकी आसानी से परीक्षा को पास कर पाएं।

एग्जाम पैटर्न

बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 में अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। सभी प्रश्नों के लिए 1 अंक निर्धारित है। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) माध्यम में होगा। गलत उत्तर देने पर माइनस मार्किंग नहीं की जाएगी, ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी प्रश्नों के उत्तरों को अटेम्प्ट करें।

प्रश्न पत्र में दो भाग होंगे। 100 अंकों के लिए प्रश्न पुस्तकालय विज्ञान यानी कि लाइब्रेरी साइंस विषय से पूछे जायेंगे वहीं 50 अंक के लिए सवाल सामान्य ज्ञान विषय पर आधारित होंगे। पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट यानी कि 2:30 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा।

परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा में क्वालीफाई होने के लिए न्यूनतम अंक सामान्य वर्ग के लिए 50%, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5%, एससी, एसटी, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 40% निर्धारित है। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- GDS 2nd Merit List 2026 Date: इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट इस वीक हो सकती है जारी, ये डॉक्युमेंट रखें तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।