विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar LET Admit Card 2026 Link: बिहार लाइब्रेरियन डमी एडमिट कार्ड जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड; इस डेट तक करेक्शन का मौका

Published: Mon, 02 Nov 2026 12:00 PM (IST)

बिहार लाइब्रेरियन डमी एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। अभ्यर्थी इसे डाउनलोड करके डिटेल्स को चेक कर लें और किसी ...और पढ़ें

bihar let dummy admit card 2026 download

bihar let dummy admit card 2026 download

HighLights

  1. बिहार एलईटी डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध।

  2. 5 नवंबर तक एडमिट कार्ड में सुधार का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 (BSEB LET) के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आवेदनकर्ता अपना Bihar Librarian Dummy Admit Card तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

5 नवंबर तक कर सकते हैं करेक्शन

डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी इसमें दी गई अपनी पर्सनल डिटेल के साथ ही अन्य जानकारी को अच्छे से चेक कर लें। इस दौरान उनको कहीं पर कोई त्रुटि दिखती है तो वेबसाइट पर लॉग इन के माध्यम से इसमें सुधार किया जा सकता है। करेक्शन करने की लास्ट डेट 5 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • बिहार लाइब्रेरियन डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको साइन इन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एप्लीकेशन नंबर/ यूजर आईडी, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

Bihar LET Dummy Admit Card 2026 Link

करेक्शन करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी और उसके बाद जिस फील्ड में गलती हुई है उसमें सुधार कर लें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

एग्जाम डेट एवं पैटर्न

बिहार बोर्ड की ओर से परीक्षा की शुरुआत 22 नवंबर 2026 से की जानी है। डेट वाइज पूरा शेडयूल जल्द ही जारी होगा। इस एग्जाम में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 सवाल पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए ढाई घंटे यानी कि 150 मिनट का समय दिया जायेगा। एग्जाम का माध्यम CBT होगा।

एग्जाम में क्वालीफाई होने के लिए न्यूनतम अंक सामान्य वर्ग के लिए 50%, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5%, एससी, एसटी, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 40% निर्धारित है।

यह भी पढ़ें- ISRO Recruitment 2026: इसरो में टेक्निकल और ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।