विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Constable GD Final Result 2026: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF

Published: Sat, 10 Oct 2026 10:01 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2026 10:02 AM (IST)

सीएसबीसी की ओर से Bihar Constable GD Final Result 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar Constable GD Final Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

Bihar Constable GD Final Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. रिजल्ट के साठ कटऑफ भी जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल CSBC की ओर से Bihar Constable GD Final Result 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीएसबीसी की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी जारी की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें फाइनल रिजल्ट

कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बाए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट डाउलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Bihar Constable GD Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस दिन होगी परीक्षा

बिहार जीडी कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का आयोजन 24 जून, 2026 को किया गया था। परीक्षा के बाद 18 अगस्त, 2026 को लिखित परीक्षा रिजल्ट की घोषणा की गई थी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। उनके लिए शारीरिक जांच एवं माप और दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 12 सितंबर, 2026 को किया गया था। बता दें, इस परीक्षा के माध्यम से कुल 83 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें 31 महिला और 52 पुरुष उम्मीदवार है। इसके अलावा, 2 उम्मीदवार स्वंतत्र सेनानी के पोता/पोती/नाती/नातीनी है।

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी

सीएसबीसी की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी जारी की गई है। पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट अलग-अलग जारी की गई है।

 

यह भी पढ़ें: UPSC NDA 2 Result 2026: यूपीएससी एनडीए-II परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड