BSSC Steno Exam City Slip 2026: बिहार स्टेनोग्राफर परीक्षा परीक्षा के लिए आज जारी होगी सिटी स्लिप, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
बीएसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए सिटी स्लिप आज जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in के जरिये सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar BSSC Stenographer Exam City Slip 2026
HighLights
बिहार स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए आज जारी होगी सिटी स्लिप।
01 दिसंबर को आयोजित होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बीएसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से BSSC Stenographer Exam City Slip 2026 की घोषणा आज यानी 24 नवंबर, 2026 को की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था। वे आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे सिटी स्लिप
सिटी स्लिप आज जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in विजिट करनी होगी।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर BSSC Stenographer Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
बीएसएससी की ओर से एडमिट कार्ड की घोषणा 27 नवंबर, 2026 को की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
इस डेट पर होगी परीक्षा
स्टेनोग्राफर लिखित परीक्षा का आयोजन 01 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित और मानसिक क्षमता जांच विषय से 150 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही सवाल के लिए 4 अंक और प्रत्येक गलत जवाब के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा 2 घंटे 15 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी।
एग्जाम सिटी स्लिप किसी समय भी जारी की जा सकती है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।