Bihar Stenographer Admit Card 2026: बिहार स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct link
बीएसएससी ने Bihar Steno Admit Card 2026 जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Stenographer Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
स्टेनो परीक्षा का प्रवेश-पत्र जारी।
आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बीएसएससी की स्टेनोग्राफर परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशनर (BSSC) ने Bihar Stenographer Admit Card 2026 की घोषणा कर दी है। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट की मदद से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें स्टेनो परीक्षा का प्रवेश-पत्र डाउनलोड
स्टोनोग्राफर परीक्षा का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Notice Board सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Bihar BSSC Stenographer Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
Bihar Stenographer Admit Card 2026 Direct link
1 दिसंबर को होगा एग्जाम
लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित और मानसिक क्षमता जांच विषय से 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक और प्रत्येक गलत जवाब के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा 2 घंटे 15 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में पास होन के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी डिटेल जैसे अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, एग्जाम सेंटर का नाम आदि की जांच ध्यान से कर लें। इसके साथ ही परीक्षा में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड में दी गई जरूरी गाडलाइंस को भी ध्यान से पढ़ लें।
यह भी पढ़ें: UKSSSC SI Recruitment 2026: उत्तराखंड में एसआई सहित कई पदों पर आवेदन शुरू, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।