विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं सेंटअप परीक्षा की डेटशीट जारी, क्लास बारहवीं का एग्जाम कल से होगा शुरू

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:20 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 18 Nov 2026 09:27 AM (GMT+05:30)

बीएसईबी की ओर से Bihar Board Sent Up Exam 2027 Date Sheet का एलान कर दिया गया है। कक्षा 12वीं ...और पढ़ें

Bihar Board Sent Up Exam Date 2027: यहां देखें पूरी खबर।

Bihar Board Sent Up Exam Date 2027: यहां देखें पूरी खबर।

HighLights

  1. कल से शुरू होगी क्लास 12वीं की परीक्षा।

  2. दो शिफ्ट में होगा परीक्षा का आयोजन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से Bihar Board Sent Up Exam 2027 के लिए टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। जो छात्र एवं छात्राएं सेंटअप परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं। वे Bihar Board Exam Date Sheet के आधार पर परीक्षा के लिए योजना बना सकते हैं।

कब होगी परीक्षा

बीएसईबी की ओर से कक्षा 10वीं-12वीं सेंटअप परीक्षा के लिए डेटशीट का एलान कर दिया गया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा 23 नवंबर से लेकर 27 नवंबर, 2026 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 19 नवंबर से लेकर 28 नवंबर, 2026 तक आयोजित कराई जाएगी।

किन विषयों की होगी पहली परीक्षा

कक्षा दसवीं की पहली परीक्षा 23 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इस दिन पहली शिफ्ट में मातृभाषा और दूसरी शिफ्ट में द्वितीय भारतीय भाषा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही कक्षा 12वीं की पहली परीक्षा 19 नवंबर यानी कल से शुरू होने जा रही है। इस दिन पहली शिफ्ट में भौतिकी, दर्शनशास्त्र और उद्यमिता की परीक्षा एवं दूसरी शिफ्ट में राजनीति विज्ञान, लेखाशास्त्र और रसायन विज्ञान की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

कितनी शिफ्ट में होगी परीक्षा

बिहार सेंटअप परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12:45 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक संचालित की जाएगी।

सेंटअप परीक्षा में पास होना अनिवार्य

बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की सेंटअप परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस परीक्षा में पास न होने वाले छात्र एवं छात्राएं या उपस्थित न होने पर बोर्ड परीक्षा में भाग नहीं ले सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें- BSF Tradesman Admit Card 2026: कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करना का Direct Link

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।