बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर 2nd डमी एडमिट 2027 जारी, छात्र स्वयं कर सकते हैं डाउनलोड; इस डेट तक रहेगा सुधार का मौका
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 10th-12th बोर्ड एग्जाम 2nd डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। छात्र या स्कूल इसे डाउनलोड कर सकते हैं और किसी प्रकार की गलती होने पर 26 नवंबर तक उसमें सुधार करवा सकते हैं।

BSEB Board 2nd Dummy Admit Card 2027
HighLights
बिहार बोर्ड ने 10th-12th एग्जाम 2nd डमी एडमिट कार्ड किये जारी।
बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जल्द होगी जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से मैट्रिक-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे छात्रों के लिए 2nd डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य या स्टूडेंट्स स्वयं लॉग इन डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें अपना सभी विवरण चेक कर सकते हैं।
26 नवंबर तक रहेगा डिटेल सुधार का मौका
सभी स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपना नाम, माता-पिता का नाम व विषय सहित अन्य डिटेल अच्छे से चेक कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अपने स्कूल में संपर्क करके जानकारी दें और उसे समय रहते सही करवा लें। एडमिट कार्ड में सुधार की लास्ट डेट 26 नवंबर 2026 निर्धारित है।
सुधार के लिए ईमेल
स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि वे उनके नाम, उनके माता-पिता के नाम एवं विद्यार्थी के जन्म तिथि में पूर्ण परिवर्तन सम्भव नहीं है। हालांकि इसमें सुधार के लिए साक्ष्य के साथ प्रधानाध्यापक समिति को ईमेल करेंगे।
शिकायत के लिए ई-मेल आईडी मैट्रिक के लिए bseb@antiersolutions.com और इंटरमीडिएट के लिए bsebinterhelpdesk@gmail.com है। छात्र ध्यान रखें कि वे सुधार के लिए स्कूल में पहले संपर्क करें। उसके बाद स्कूल द्वारा आगे की कार्यवाही की जाएगी।
कहां और कैसे कर सकते हैं डाउनलोड
सभी छात्र नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-
- मैट्रिक के लिए वेबसाइट- exam.biharboardonline.org
- इंटरमीडिएट के लिए वेबसाइट: intermediate.biharboardonline.com
टाइम टेबल कभी भी आने की उम्मीद
बिहार बोर्ड टाइम टेबल 2027 इसी महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है। पिछले वर्ष को देखें तो डेटशीट 29 नवंबर को जारी की गई थी। पिछले साल 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 तक वहीं क्लास 10th की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।