विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Board 10th Result 2024: 12वीं के बाद अब जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ये हैं संभावित डेट

Published: Sat, 23 Mar 2024 04:09 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2024 04:37 PM (IST)

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की डेट के संबंध में सोशल मीडिया के संबंध में जानकारी दी जा सकती है। यह ...और पढ़ें

Bihar Board 10th Result 2024: 12वीं के बाद अब जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट,ये हैं संभावित डेट
Bihar Board 10th Result 2024: 12वीं के बाद अब जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट,ये हैं संभावित डेट

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड की ओर से आज बारहवीं के नतीजे जारी होने के बाद अब दसवीं के छात्र-छात्राएं अपने नतीजों की राह देख रहे हैं। इन परीक्षार्थियों के लिए लेटेस्ट अपडेट यह है कि परिणाम अब जल्द ही घोषित किए जाएंगे। फिलहाल, बोर्ड की ओर से हाईस्कूल रिजल्ट के संबंध में कोई सूचना नहीं रिलीज की गई है लेकिन पिछले वर्ष के पैटर्न के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, साल 2023 में बीएसईबी की ओर से इंटमीडिएट परीक्षाफल 21 मार्च,2024 को रिलीज किए गए थे। इसके बाद, मार्च के आखिर में यानी कि 31 मार्च, 2024 को दसवीं कक्षा के नतीजों का एलान कर दिया गया था। 

अब अगर BSEB यही पैटर्न फॉलो करता है तो फिर संभव है कि इस महीने के आखिर तक यानी कि नतीजों का एलान हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड अगले सप्ताह के अंत तक यानी कि 30 मार्च, 2024 तक परिणाम जारी कर देगा। हालांकि, 10वीं के स्टूडेंट्स को यह सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें 10वीं रिजल्ट के बारे में संबंध में ताजा अपडेट मिल सके। 

Bihar Board 10th Result 2024: 15 से 23 फरवरी तक हुई थीं बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं   

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाओं 2024 का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक कंडक्ट कराई गई थीं। एग्जाम दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। अब जल्द ही नतीजों का एलान जल्द ही किया जाएगा। यह पोर्टल पर चेक किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Toppers List: आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम में लड़कों ने किया टॉप, कॉमर्स में प्रिया बनीं टॉपर