यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar B.ed CET Result 2025: बिहार बीएड चौथे राउंड की मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक
बीएड में दाखिले के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) की ओर से Bihar CET B.Ed चौथे राउंड की मेरिट ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार बीएड चौथे राउंड की मेरिट लिस्ट जारी।
- यहां biharcetbed-lnmu.in से कर सकेंगे चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) की ओर से बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की चौथे राउंड की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने चौथे राउंड की काउंसलिंग के लिए आवेदन किया था, अब वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें, चौथे राउंड की मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर पीडीएफ फॉर्म में जारी कर दी गई है। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करके लिस्ट में अपने रोल नंबर के साथ-साथ आवंटित कॉलेज का नाम भी देख सकते हैं।
चौथे राउंड का रिजल्ट कैसे करें चेक
जिन उम्मीदवारों ने Bihar CET B.Ed चौथे राउंड के लिए आवेदन किया था, वे निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके लिस्ट में अपने रोल नंबर और आवंटित कॉलेज का नाम देख सकते हैं।
- चौथे राउंड का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर “Bihar B.Ed CET Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर चौथे राउंड की मेरिट लिस्ट ओपन हो जाएगी।
- लिस्ट में अपना नाम देखने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC Result 2025: जल्द ही जारी होगा रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे