विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRB NTPC Result 2025: जल्द ही जारी होगा रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे

Published: Thu, 28 Aug 2025 07:58 PM (IST)Updated: Fri, 29 Aug 2025 04:28 PM (IST)

आरआरबी की ओर से जल्द ही एनटीपीसी सीबीटी-1 का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में ...और पढ़ें

RRB NTPC Result 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।
RRB NTPC Result 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. जल्द ही जारी होगा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 का रिजल्ट।
  2. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जारी किया जाएगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से RRB NTPC 2025 का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि रिजल्ट जारी होने से संबंधित फिलहाल कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। आरआरबी की ओर से रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा।उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।

इस डेट को हुई थी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से RRB NTPC सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। यह परीक्षा 05 जून से 24 जून, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम में आयोजित कराई गई थी। इसके साथ ही बोर्ड की ओर से 01 जुलाई को प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी गई थी, जिसके तहत उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 06 जुलाई तक का समय दिया गया था।

ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमेज पर RRB NTPC Result 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: WBJEE Counselling 2025: पहले काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, इस दिन जारी होगा अलॉटमेंट रिजल्ट