विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BBOSE 12th Time Table 2026: बिहार 12वीं ओपन बोर्ड दिसंबर डेटशीट जारी, जानें किस डेट में होगी किस विषय की परीक्षा

Published: Wed, 25 Nov 2026 03:09 PM (GMT+05:30)

बिहार बोर्ड की ओर से बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एन्ड एग्जामिनेशन (BBOSE) की ओर से कक्षा 12वीं दिसंबर 2026 डेटशीट जारी कर दी गई है। पूरा टाइम टेबल आप इस पेज से चेक कर सकते हैं।

Bihar 12th Open Board December Datesheet

Bihar 12th Open Board December Datesheet

HighLights

  1. बिहार ओपन स्कूल 12th बोर्ड एग्जाम 9 से 22 दिसंबर तक।

  2. 4 से लेकर 7 दिसंबर तक होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से क्लास 12th दिसंबर 2026 एग्जाम के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। थ्योरी एग्जाम के साथ ही बोर्ड ने प्रैक्टिकल एग्जाम डेट की घोषणा भी कर दी है। डेटशीट के मुताबिक (BBOSE 12th Date Sheet 2026) थ्योरी परीक्षाओं का आयोजन 9 से लेकर 22 दिसंबर 2026 तक वहीं प्रायोगिक परीक्षाएं 4 से लेकर 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

डेट वाइज जानें किस तिथि में होगा किस विषय का एग्जाम

स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए हम यहां पर पूरा टाइम टेबल दे रहें हैं। इससे छात्र जान सकते हैं कि किस विषय की परीक्षा का आयोजन किस दिन पर करवाया जायेगा।

परीक्षा की तिथि पहली शिफ्ट/विषय का नाम द्वितीय शिफ्ट/ विषय का नाम
09 दिसंबर 2026
मैथिली
बांग्ला
मगही
शिक्षाशास्त्र
10 दिसंबर 2026 हिन्दी अंग्रेजी
11 दिसंबर 2026 गणित रसायन विज्ञान
14 दिसंबर 2026
जीव विज्ञान
व्यवसाय अध्ययन
भौतिक विज्ञान
15 दिसंबर 2026 भूगोल इतिहास
16 दिसंबर 2026
संस्कृत
अरबी
मनोविज्ञान
17 दिसंबर 2026 अर्थशास्त्र गृह विज्ञान
18 दिसंबर 2026 राजनीति विज्ञान समाजशास्त्र
19 दिसंबर 2026 योग एवं शारीरिक शिक्षा
कम्प्यूटर विज्ञान
दर्शनशास्त्र
21 दिसंबर 2026 संगीत चित्रकला
22 दिसंबर 2026 उर्दू
लेखाशास्त्र
भोजपुरी

Untitled

दो शिफ्ट में होगा एग्जाम

बिहार बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट 12th ओपन बोर्ड की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट के लिए टाइमिंग सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12:45 तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए टाइमिंग दोपहर 2 से लेकर शाम 5:15 तक रहेगी। पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा वहीं 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जायेगा।

एडमिट कार्ड जल्द होंगे

बिहार ओपन बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जायेंगे। छात्र ऑनलाइन माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। सभी छात्र परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

यह भी पढ़ें- Constitution Day 2026: संविधान दिवस पर 10 लाइन, फैक्ट्स GK Quiz के लिए इम्पॉर्टेंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।