विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी अटल आवासीय विद्यालय कक्षा 6 व 9 में एडमिशन के लिए आवेदन जारी, इस तारीख तक भरें फॉर्म

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:03 PM (GMT+05:30)

अटल आवासीय विद्यालय प्रयागराज में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए आवेदन स्टार्ट हो चुके हैं। ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म 1 जनवरी 2027 तक जमा किया जा सकता है।

atal awasiya vidyalaya admission form 2027-28

atal awasiya vidyalaya admission form 2027-28

HighLights

  1. अटल आवासीय विद्यालय प्रयागराज में एडमिशन के लिए आवेदन स्टार्ट।

  2. कक्षा 6 व 9 में दाखिले के लिए 1 जनवरी तक ऑफलाइन आवेदन जमा करने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम-बेलहट, तहसील कोरांव, प्रयागराज में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी माता-पिता अटल आवासीय स्कूल में अपने बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलवाना चाहते हैं वे ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि 1 जनवरी 2027 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

कहां जमा होगा फॉर्म

माता-पिता ऑफलाइन आवेदन पत्र भरकर उसके साथ दस्तावेज अटैच करके प्रयागराज मंडल के सभी जिलों- प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी एवं प्रतापगढ़ के सभी जिलों के सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सभी खंड विकास अधिकारी कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, एवं जनपदीय श्रम कार्यालयों तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालय से प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक प्राप्त जमा किया जा सकता है। ध्यान रखें कि एप्लीकेशन फॉर्म भी इन्हीं कार्यालयों से प्राप्त किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण डेट्स

कार्यक्रम तिथि
आवेदन पत्र प्राप्त करने की प्रारंभिक तिथि 20 नवंबर 2026
आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर जमा करने की लास्ट डेट 05 जनवरी 2027
प्रवेश पत्र प्राप्त जारी होने की तिथि 25 जनवरी 2027
प्रवेश परीक्षा की तिथि 31 जनवरी 2027

योग्यता एवं मापदंड

ऐसे नवीनीकृत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो पंजीयन के उपरांत दिनांक: 30.10.2026 को कम से कम 03 वर्ष बोर्डकी सदस्यता पूर्ण कर चुके हों। प्रत्येक श्रमिक परिवार के अधिकतम दो बच्चों तक अनुमन्य है तथा कोविड़ के कारण अनाथ बच्चे जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) हेतु पात्र बालक बालिकाएं जिनकी जन्म तिथि कक्षा-06 में प्रवेश के लिये 01.05.2015 से पहले तथा दिनांक: 31.07.2017 के बाद (जिनमें दोनों तिथियां सम्मिलित हैं) तथा कक्षा-09 में प्रवेश के लिये दिनांक: 01.05. 2012 से पहले तथा दिनांक 31 जुलाई 2014 (जिसमें दोनों तिथियां शामिल हों) के बाद नहीं होना चाहिए।

अटल आवासीय विद्यालय की विशेषताएं

  • सभी आधुनिक सुविधाओं युक्त सह-शैक्षिक आवासीय विद्यालय ।
  • सी०बी०एस०ई० संबद्ध स्कूल।
  • सभी कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड / स्मार्ट क्लास।
  • सभी बालक-बालिकाओं के लिए कम्प्यूटर शिक्षा व पुस्तकालय की व्यवस्था।
  • बालक-बालिकाओं के लिए पृथक पृथक छात्रावास ।
  • निशुल्क गुणवत्तापरक शिक्षा, स्टेशनरी, वेशभूषा, भोजन व छात्रावास की व्यवस्था।
  • बालक-बालिकाओं के सर्वागीण विकास के लिए खेल एवं अन्य गतिविधियों का प्रोत्साहन।

सीटों की रिक्त संख्या

अटल आवासीय विद्यालय प्रयागराज में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए 140 सीटें रिक्त हैं। इसमें 70 सीटें छात्रों और 70 सीटें छात्राओं के लिए रिक्त हैं। इसके अलावा कक्षा 9 में एडमिशन के लिए 2 सीटें रिक्त हैं जिसमें से छात्र और छात्रा के लिए 1-1 सीट उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में जीते 1 करोड़ रुपये; UPSC क्रैक कर IAS बनना चाहते हैं भूषण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।