विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वो युद्ध जिसमें अमेरिका को मुंह की खानी पड़ी थी... कोरिया से लेकर अफगानिस्तान तक, US की हुई थी बेइज्जती

Published: Tue, 07 Apr 2026 03:23 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 08 Apr 2026 12:27 PM (GMT+05:30)

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा ...और पढ़ें

अमेरिकी युद्ध का काला सच।

अमेरिकी युद्ध का काला सच।

HighLights

  1. अमेरिका ने कोरिया, वियतनाम जैसे युद्ध का किया जिक्र।

  2. अफगानिस्तान युद्ध तकरीबन 20 सालों तक चला।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जंग के बीच में ऑपरेशन 'एपिक फ्यूरी' के पूरे 32 दिन होने के जश्न में अपने देश को संबोधित करते हुए जीत का एलान किया। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कोरिया, वियतनाम, अफगानिस्तान जैसे महायुद्ध का भी बड़े ही शान के साथ बखान किया। लेकिन वास्तविकता कुछ और ही बंया करती है।

जिन युद्धों का हवाला देकर आज अमेरिका अपनी वाहवाही करते हुए नहीं थक रहा है। इतिहास के पन्नों को उठाकर देखें तो वह कुछ ओर ही गवाही देते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं अमेरिकी जंग का इतिहास कितना सच्चा है और कितना झूठ है।

वियतनाम युद्ध (1955 से 1975)

अमेरिका युद्ध का सबसे काला अध्याय वियतनाम युद्ध माना जाता है। यह युद्ध तकरीबन 19 साल तक चला था। यह एक ऐसा महासंग्राम था, जिसमें अमेरिका ने वियतनाम पर द्वितीय विश्व युद्ध से भी ज्यादा बम गिराए थे।

युद्ध का कारण: झूठी और मनगढंत कहानी बनाने वाले अमेरिका ने वियतनाम के साथ युद्ध उत्तरी वियतनाम में साम्यवाद को रोकने के खिलाफ लड़ा था। यह दुनिया का एकलौता ऐसा युद्ध था, जिसका सीधा प्रसासरण टीवी पर हुआ था। लेकिन इससे अमेरिका को उल्टा खुद ही अपने नागरिकों का दबाव झेलना पड़ा। 

अमेरिका को कितना हुआ नुकसान: जिस महाशक्ति ने वियतनाम पर युद्ध का एलान किया था। बाद में उसे खुद अपने ही देश में बढ़ रहे दबाव, असंतोष और वित्तीय बोझ के कारण पैर पीछे खीचने पड़े। इस युद्र में अमेरिका को भारी नुकसान हुआ था। इस महासंग्राम में 58,000 अमेरिकी सैनिक और 30 हजार वियतनामी नागरिक मारे गए।

युद्ध का प्रभाव:  इस युद्ध में अमेरिका ने बगैर अपनी सैनिकों की परवाह किए करोड़ों डॉलर पानी की तरह बहा दिए थे। लेकिन इससे अमेरिका को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। साल 1973 में वियतनाम में शांति समझौता हुआ और साल 1975 में उत्तरी वियतनाम ने पूरे देश में अपना आधिपत्य जमा लिया। जिसके बाद अमेरिका को वहां से भागना पड़ा। लेकिन आज भी अमेरिका वियतनाम युद्ध में अपनी जीत का अतिश्योक्ति वर्णन करना नहीं भूलता है।

वायरल बर्न गर्ल की तस्वीर अभी भी नहीं हुई धुंधली

वियतनाम युद्ध में अमेरिका ने भंयकर तबाही मचाई थी। वियतनाम में युद्ध के बीच अमेरिका ने कई खतरनाक रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया था। जिसने कई लोगों को मौत के घाट तो उतारा ही साथ ही उस भयावह विध्वंस की चीखें आज भी वहां के लोगों  सुनाई देती है। इन्हीं लोगों में शामिल एक मासूम 9 साल की बच्ची 'किम फूक फान ती जी' अमेरिका द्वारा गिराए गए खतरनाक 'नेपालम' रासायनिक बमों से बुरी तरह झुलस गई थी। दर्द से कराहती इस लड़की की तस्वीर आज भी लोगों के दिलों को झकझोर देती है। बता दें, इस वायरल गर्ल की तस्वीर एपी के जर्नलिस्ट ने ली थी, जो बाद में दुनियाभर में सुर्खी बन गई।

WhatsApp Image 2026-04-07 at 2.36.56 PM

 

इराक युद्ध

अमेरिका और इराक के इस युद्र को द्वितीय फारस खाड़ी युद्ध भी कहा जाता है। अमेरिका द्वारा इस हमले की शुरुआत तेज बमबारी के साथ शुरू हुई थी। लेकिन इस युद्र की जमीनी हकीकत कुछ और ही बंया करती है। यह अमेरिका द्वारा शुरू की गई एक ऐसी जंग थी, जो पूरी तरह से नाकाम रही।

युद्ध का कारण: अमेरिका द्वारा इराक पर जंग छेड़ना का मुख्य उद्देश्य इराक में सद्दाम हुसैन का तख्तापलट करना था। इसके साथ ही इराक के कुछ लोगों का भी ऐसा मानना था कि सद्दाम हुसैन ने अपने ही लोगों पर हिंसा की है।

अमेरिका का झूठा दावा: युद्ध के दौरान अमेरिका ने इराक के पास WMD होने का दावा किया था, लेकिन जंग के बाद इराक के पास ऐसे कोई हथियार नहीं मिले। इसके साथ ही जंग के दौरान इराक में गृहयुद्ध जैसी स्थिति बनी और अमेरिका इस गृहयुद्ध को रोकने में पूरी तरह से नाकामयाब रहा।

युद्ध का प्रभाव: इराक और अमेरिका के बीच हुई इस जंग में उल्टा अमेरिका के ही तकरीबन 4,000 से ज्यादा सैनिक मारे गए। इसके साथ ही इराक में ISIS जैसे खुंखार आंतकी संगठन का जन्म भी हुआ।

WhatsApp Image 2026-04-07 at 2.42.31 PM

 

अफगानिस्तान युद्ध

अमेरिका और अफगानिस्तान के बीच यह युद्ध तकरीबन 20 सालों तक चला। लेकिन एक लंबी लड़ाई और और ट्रिलियन डॉलर खर्च करने के बाद भी अमेरिका को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। 

युद्ध का कारण: अमेरिका ने अफगानिस्तान पर 'ऑपरेशन एंड्योरिंग फ्रीडम' के तहत (9/11) हमले का जवाब देने और अफगानिस्तान से आंतकवाद का खात्मा करने के लिए यह युद्ध किया था।

युद्र का प्रभाव: साल 2001 में जिस अमेरिका ने तालिबान को धूल चटाई थी। बाद में वही सत्ता तालिबान के पास वापस आ गई। इस जंग मे अमेरिका के तकरीबन 2.313 ट्रिलियन डॉलर खर्च हुए थे और इस संघर्ष में 243,000 लोगों की जान गई थी।

WhatsApp Image 2026-04-07 at 2.47.52 PM

 

कोरिया युद्र (1950-1953)

युद्ध का कारण: यह युद्ध अमेरिका (1950-1953) द्वारा कोरिया पर साम्याद को रोकने के उद्देश्य से किया गया था। दरअसल 25 जून 1950 को उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर आक्रमण किया, जिसके बाद अमेरिका ने उत्तर कोरिया में साम्यावाद को रोकने के लिए सैन्य कार्यवाही की।

युद्र का प्रभाव: तीन सालों तक चली इस जंग में अमेरिका को कुछ हासिल नहीं हुआ। जब 1953 में युद्ध रोका गया तो दोनों ही देश यानी उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया का बोर्डर वैसा ही बना हुआ था, जैसे साल 1950 में था। हालांकि इस जंग में अमेरिका के हजारों सैनिक और लाखों कोरियन को कुर्बानी देनी पड़ी।

WhatsApp Image 2026-04-07 at 3.09.38 PM


यह भी पढ़ें: UPPCS Topper: होममेकर और एक मां से टॉपर बनने तक का सफर, 8 साल की कड़ी तपस्या से बनीं नेहा पांचाल यूपी पीसीएस अफसर

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।