UPPCS Topper: होममेकर और एक मां से टॉपर बनने तक का सफर, 8 साल की कड़ी तपस्या से बनीं नेहा पांचाल यूपी पीसीएस अफसर
यूपीपीएससी की परीक्षा में टॉप करने वाली नेहा पांचाल एक गृहिणी के साथ-साथ एक बच्ची की मां भी हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

UPPCS Topper: यहां पढ़े सक्सेस स्टोरी
HighLights
चौथे प्रयास में हासिल की सफलता।
साल 2018 में शुरू की थी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी पीएससी-2024 का रिजल्ट जारी किया है। इस बार यूपी पीसीएस की परीक्षा में दिल्ली की रहने वाली नेहा पांचाल ने परीक्षा में टॉप करके इतिहास रच दिया है। नेहा पांचाल ने यह सफलता अपने चौथे प्रयास में हासिल की है।
नेहा की कहानी बताती है कि अगर आपके इरादे मजबूत और आपके अंदर सपनों को पूरा करने का जुनून है, तो जीवन की विषम परिस्थितियां भी सपनों को पूरा करने से रोक नहीं सकती हैं।
नेहा पांचाल ने यूपी पीसीएस की परीक्षा में यह सफलता एक गृहिणी और मां बनने के बाद हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में यह सफलता हासिल करने के लिए लगातार आठ साल तक कड़ी तपस्या व मेहनत की है। ऐसे में नेहा पांचाल आज उन सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा की मिसाल हैं, जो शादी और बच्चे होने के बाद अपने सपनों से समझौता कर लेती हैं।
शुरुआती शिक्षा
यूपी पीसीएस की परीक्षा में टॉप करने वाली नेहा पांचाल दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मोतीराम मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है। स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद उन्होंने साल 2013 में डीयू के श्यामलाल कॉलेज से बिकॉम की पढ़ाई की। इसके साथ ही परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध में स्नातकोत्तर की डिग्री भी हासिल की।
तीन बार रही असफल
नेहा पांचाल ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी साल 2018 में शुरू की थी। वह सिविल सेवा परीक्षा में तीन बार असफल भी रही हैं। इससे पहले वह साल 2023 में यूपीएससी के इंटरव्यू तक भी पहुंची थी। लेकिन कुछ नंबर से वह यूपीएससी की परीक्षा में सफल नहीं हो सकी। नेहा ने बताया कि परीक्षा में लगातार तीन बार असफलता के बाद वह बहुत ज्यादा निराश तो हुई। लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी असफलता को कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने अपनी गलतियों से सीखा और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खुद को लगातार प्रेरित भी किया।

आठ साल की तपस्या
नेहा पांचाल ने सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए लगातार आठ साल कड़ी मेहनत की हैं। उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा में पास होने के लिए निरंतर पढ़ाई की और जीवन में अनुशासन को भी बनाए रखा। वह एक गृहिणी होने के साथ-साथ एक बच्ची की मां भी हैं। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियों और अपनी बच्ची की परवरिश को बखूबी निभाया हैं। आज नेहा पांचाल उन सभी महिलाओं के लिए एक मिसाल है, जो घर की जिम्मेदारियों के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।
परिवार का मिला पूरा सहयोग
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान नेहा पांचाल को अपने पिता व मां के साथ-साथ पति का भी पूरा सहयोग मिला। परीक्षा में टॉप करने के बाद उनका परिवार उनकी इस सफलता से बेहद ही खुश है। परीक्षा में टॉप करने के बाद उनके पति ने कहा कि यह एक बहुत ही सुखद अनुभव है और मैं उन सभी लोगों का ध्यानवाद कहना चाहूंगा, जिन्होंने इस संघर्ष में हमारा साथ दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।