कभी दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज पिता ने ब्याज पर पैसे लेकर बेटी को बनाया अफसर, गायत्री ने UPPSC में हासिल की 210वीं रैंक
बुलंदशहर की रहने वाली गायत्री वर्मा ने आर्थिक तंगहाली जैसी चुनौती को मात देकर यूपी पीएससी की परीक्षा में तीसरे ...और पढ़ें

गायत्री ने तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता।
HighLights
पिता ने बेटी को ब्याज पर पैसे लेकर पढ़ाया।
गायत्री ने हासिल की 210वीं रैंक।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके हौसले बुलंद और जीवन में कुछ बड़ा चाहने का जुनून हैं, तो आप संसाधनों के अभाव में भी अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। बशर्तें इसके लिए कभी आपको जीवन की विषम चुनौतियों के आगे हार नहीं माननी हैं और निरंतर प्रयास व मेहनत करते रहना है।
कुछ ऐसा ही कमाल बुलंद शहर की रहने वाली गायत्री वर्मा ने भी कर दिखाया है। गायत्री वर्मा ने (UPPSC) की परीक्षा में अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ रही है।
यूपीपीएससी की परीक्षा में 210वीं रैंक हासिल करने वाली गायत्री वर्मा को यह सफलता कड़ी मेहनत और संघर्षों के बाद मिली है। पिता राजकुमार वर्मा बुलंदशहर में एक टायर पंक्चर की दुकान में काम करते हैं और साथ में एक छोटी चाय की दुकान भी चलाते हैं। परिवार में आर्थिक कठिनाई के बावजूद भी गायत्री ने कभी अपने सपनों के आगे हार नहीं मानी है। ऐसे में गायत्री आज उन सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा की मिसाल हैं, जो गरीबी के कारण अपने सपनों से समझौता कर लेते हैं।
गरीबी के कारण ननिहाल से की पढ़ाई
यूपीपीएससी की परीक्षा में 210वीं रैंक हासिल करने वाली गायत्री ने कक्षा बारहवीं तक की पढ़ाई अपने शहर बुलंदशहर से ही पूरी की है। लेकिन परिवार में आर्थिक तंगहाली के कारण उन्हें स्नातक की पूरी पढ़ाई अपने ननिहाल अलीगढ़ रहकर ही पूरी करनी पड़ी।
पिता ने ब्याज पर पैसे लेकर पढ़ाया
गायत्री के पिता एक छोटी-सी टायर पंक्चर की दुकान में काम करते हैं। दिन भर की कड़ी मेहनत और बहुत अधिक मशक्कत के बाद ही वह दिन भर में केवल 200 से 400 रुपये की कमा पता थे। ऐसे में राजकुमार ने एक छोटी चाय की दुकान भी खोली। लेकिन गरीबी का आलम यह था कि कई दफा गायत्री के पिता को बेटी की फीस भरने के लिए ब्याज पर पैसे उधार लेने पड़ते थे। लेकिन गायत्री के पिता ने कभी भी गरीबी के कारण अपनी बेटी को पढ़ाई करने से नहीं रोका। गायत्री की सफलता के बाद उनके पिता बेहद ही खुश हैं और बेटी पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

तीसरे प्रयास में मिली सफलता
गायत्री के लिए यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। अपने पहले प्रयास में वह प्रीलिम्स पास नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने दोबारा परीक्षा दी। इस बार गायत्री ने मुख्य परीक्षा तो पास की लेकिन इंटरव्यू तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद गायत्री ने पूरी मेहनत और लगन से दोबारा परीक्षा की तैयारी की और अपने तीसरे प्रयास में (UPPSC) की परीक्षा में 210वीं रैंक हासिल की। बता दें, गायत्री ने यह सफलता सेल्फ स्टडी और डिजिटल पढ़ाई के माध्यम से हासिल की है।
पिता की सीख बेटी ईमानदारी से काम करें
यूपी पीसीएस की परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद गायत्री के पिता ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी बेटी ईमानदारी से काम करें। वह कभी भ्रष्टाचार न करें और न ही किसी को भ्रष्टाचार करने दें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।