RBSE Topper: बिना कोचिंग दीपिका बनीं राजस्थान बोर्ड की टॉपर, IAS बनने का है सपना; पढ़ें टॉपर का सक्सेस मंत्र
राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में साइंस ...और पढ़ें

बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 99.80 प्रतिशत अंक।
HighLights
रोजाना दस घंटे पढ़ाई की।
दीपिका ने अपनी मेहनत को दिया श्रेय।
पढ़ाई के लिए एक सुनियोजित रणनीति बनाई।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार साइंस स्ट्रीम से राजस्थान की डीडवाना की बेटी दीपिका रांकावत ने कुल 99.80 अंकों के साथ राज्य में टॉप करके परिवार के साथ-साथ पूरे जिले व स्कूल का नाम रोशन किया है। बता दें, इस साल साइंस स्ट्रीम से कुल 97.52 छात्रों ने सफलता हासिल की है, जिसमें छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.02 और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत कुल 97.02 है।
साइंस स्ट्रीम से राज्य में टॉप करने वाली दीपिका रांकावत को यह सफलता रातोंरात नहीं मिली है। बल्कि उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ रोजाना दस घंटे की पढ़ाई की है। ऐसे में आज दीपिका रांकावत आज उन सभी छात्रों के लिए एक प्रेरणा की मिसाल है, जो बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके अपने परिवार के साथ-साथ जिले का नाम भी रोशन करना चाहते हैं।
खुद की मेहनत को दिया श्रेय
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम से डीडवाना की रहने वाली दीपिका रांकावत ने पूरे राज्य में टॉप करके पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने इस परीक्षा में कुल 99.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ऐसे में राज्य में टॉप करने के बाद उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मेहनत को दिया। साथ ही राज्य में टॉप करने के बाद दीपिका ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वह अपने इस परिणाम से बेहद ही खुश हैं।

रोजाना दस घंटे की पढ़ाई
राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने के बाद दीपिका के परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। दीपिका की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि आपके हौसले बुलंद हो, तो आप अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से आसानी से सफलता हासिल कर सकते हैं। राज्य में टॉप करने के बाद दीपिका ने बताया कि उन्होंने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए रोजाना दस घंटे की पढ़ाई की। बता दें, दीपिका के पिता दीदवाना में एक ई-मित्र केंद्र चलाते हैं।
इस स्ट्रेटजी को अपनाया
परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद दीपिका ने बताया कि उन्होंने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए एक सुनियोजित रणनीति बनाई और रोजाना उसी के अनुसार पढ़ाई की। उन्होंने परीक्षा शुरू होने से कुछ महीने पहले ही रिवीजन शुरू कर दिया था। इसके साथ ही परीक्षा के स्वरूप अच्छे से समझने के लिए उन्होंने रोजाना अभ्यास किया और पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को भी हल किया।
आईएएस बनने का है सपना
डीडवाना की रहने वाली दीपिका रांकावत शुरूआत से ही पढ़ाई में मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम से टॉप किया है। अपनी सफलता के बाद दीपिका ने बताया कि उनका सपना आईएएस बनकर मुख्य रूप से देश की सेवा करना है। कक्षा बारहवीं में सफलता हासिल करने के बाद अब वह यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चाहती हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।