Rajasthan Board Result 2026 Link: राजस्थान बोर्ड क्लास 12th का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड
राजस्थान बोर्ड की ओर से आज 31 मार्च को (RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026) जारी कर दिया गया है। ...और पढ़ें

RBSE Rajasthan Board Result 2026 Link: जारी हुआ कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट
HighLights
आरबीएसई ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट किया घोषित।
10 बजे जारी किया गया रिजल्ट
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो छात्र बेसब्री से कक्षा बारहवीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। वे छात्र ऑनलाइन माध्यम में अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट का लिंक RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए अब उपलब्ध है। छात्र आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट हुआ जारी
राजस्थान बोर्ड की ओर से आज सुबह 10 बजे तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बता दें, आरबीएसई की ओर से कक्षा बारहवीं तीनों स्ट्रीम की परीक्षा 12 फरवरी से लेकर 11 मार्च, 2026 के बीच संचालित की गई थी।
- RBSE 12th Science Result 2026 Result
- RBSE 12th Commerce Result 2026
- RBSE 12th Arts Result 2026
- RBSE 12th Varishtha Upadhayay Result 2026
Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026: इन चार स्टेप्स से करें रिजल्ट डाउनलोड
आज राजस्थान कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में छात्रों एवं अभिभावकों की सहूलियत के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के 4 आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर 'Rajasthan Board Result 12th Class 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा
बगैर इंटरनेट के भी कर सकते है रिजल्ट चेक
छात्र एवं अभिभावक बगैर इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बगैर इंटरनेट के रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले SMS पर 5676750 नंबर पर RJ12 Roll Number टाइप करके भेजना होगा। कुछ देर बाद आपके इनबॉक्स पर रिजल्ट भेज दिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।