विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:33 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 02:51 PM (IST)

इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Allahabad HC Private Secretary Gr I Admit Card 2026

Allahabad HC Private Secretary Gr I Admit Card 2026

HighLights

  1. इलाहाबाद हाई कोर्ट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ओर से प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। वे ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

इन 5 तरीकों से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Allahabad HC Private Secretary Gr-I Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस डेट पर होगी परीक्षा

इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 100 बहुवकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश के आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानुपर, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, नोएडा, प्रयागराज, वाराणसी शहरों में आयोजित कराई जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का नाम आदि की जांच ध्यान से कर लें। 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग में युवाओं के लिए इंटर्नशिप का मौका, हर महीने इतना मिलेगा स्टाइपेंड, पात्रता डिटेल यहां करें चेक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।