विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AISSEE 2027: सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म भरने के लिए कौन-से डॉक्युमेंट हैं जरूरी, यहां देखें लिस्ट

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:20 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 12:35 PM (IST)

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 2027 के लिए आवेदन स्टार्ट हो चुके हैं। छात्र या माता पिता इस पेज ...और पढ़ें

AISSEE 2027: सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम के लिए यहां से करें अप्लाई।

AISSEE 2027: सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. सैनिक स्कूल एंट्रेस टेस्ट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट।

  2. 2 दिसंबर तक बिना लेट फीस एवं 6 दिसंबर तक लेट फीस के साथ फॉर्म भरने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी। जो भी माता-पिता अपने बच्चों को कक्षा 6 और कक्षा 9 में सैनिक स्कूलों में प्रवेश दिलवाना चाहते हैं वे तय तिथि के अंदर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

लेट फीस के साथ भी रहेगा आवेदन का मौका

एनटीए की ओर से लेट फीस के साथ एप्लीकेशन विंडो 3 से 6 दिसंबर 2026 तक ओपन की जाएगी। इस दौरान आवेदन करने पर 500 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से पहले ही जानकारी दे दी गई है कि फॉर्म भरने के समय किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में अविभावक फॉर्म भरने से पहले ही नीचे दिए जा रहे दस्तावेजों को तैयार कर लें उसके बाद फॉर्म भरें। इससे आपको आवेदन के समय किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

  • स्टूडेंट की फोटो की स्कैन की गई इमेज (फाइल साइज: 10kb-200kb) JPG फॉर्मेट में।
  • छात्र के हस्ताक्षर (फाइल साइज: 10kb-50kb) JPG फॉर्मेट में।
  • उम्मीदवार के बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (फाइल साइज: 10kb-50kb) JPG फॉर्मेट में। (अगर किसी वजह से बाएं हाथ का अंगूठा उपलब्ध न हो, तो दाएं हाथ के अंगूठे का निशान इस्तेमाल किया जा सकता है)।
  • सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority) द्वारा जारी जन्म तिथि प्रमाण पत्र।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)।
  • जाति/ समुदाय/ श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • सेवा प्रमाण पत्र (रक्षा श्रेणी में कार्यरत लोगों के लिए) और पूर्व सैनिकों (Ex-servicemen) के लिए PPO (यदि लागू हो)।
  • प्रधानाचार्य (Principal) द्वारा जारी प्रमाण पत्र, जिसमें यह प्रमाणित हो कि आवेदक किसी स्वीकृत 'नए सैनिक स्कूल' (New Sainik School) में पढ़ रहा है (यह केवल उन छात्रों के लिए है जो अभी किसी स्वीकृत 'नए सैनिक स्कूल' में पढ़ रहे हैं)।
  • ऊपर बताए गए सभी प्रमाण पत्र: PDF फॉर्मेट में (फाइल साइज: 50kb से 300kb)।

ध्यान रखें कि यदि दी गई जानकारी या अपलोड किए गए दस्तावेज सही नहीं हैं, अधूरे हैं, या प्रवेश के समय जरूरी मूल प्रमाण पत्रों से उनका मिलान नहीं हो पाता है, तो छात्र का आवेदन रद्द किया जा सकता है और उसे प्रवेश देने से मना किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण डेट्स

ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 3 नवंबर 2026
फॉर्म एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 2 दिसंबर 2026
लेट फीस 500 के साथ आवेदन की तिथियां 3 से 6 दिसंबर 2026
फॉर्म में संशोधन की डेट 7 से 9 दिसंबर 2026
सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने की डेट 11 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 25 दिसंबर 2026
परीक्षा की तिथि 31 जनवरी 2027

कैसे करें आवेदन

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाकर AISSEE-2027 Application Form पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आवेदन के साथ निर्धारित फीस जमा करें। कैटेगरी के अनुसार जनरल, ओबीसी (एनसीएल), डिफेंस/ एक्स सर्विसमैन वर्ग से आने वाले छात्रों के लिए 850 रुपये वहीं एससी/ एसटी वर्ग के स्टूडेंट्स को 700 रुपये का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

आवेदन के लिए योग्यता

सैनिक स्कूल कक्षा 6 में आवेदन करने के लिए छात्र की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए अर्थात बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2015 से पहले और 31 मार्च 2017 से पहले न हुआ हो।
कक्षा 9 में एडमिशन के लिए स्टूडेंट की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए अर्थात बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2012 से पहले और 31 मार्च 2014 से पहले न हुआ हो। आयु की गणना 31 मार्च 2027 को ध्यान में रखकर होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।