4 साल के अथर्व ने बनाया अद्भुत रिकॉर्ड, इस कारनामे के चलते इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज
बेंगलुरु के रहने वाले 4 वर्ष के अथर्व को उनके द्वारा गए गए कारनामे के चलते इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ...और पढ़ें

अथर्व कीर्ति सागर
HighLights
4 साल के अथर्व ने बनाया रिकॉर्ड।
बुक पढ़ने के मामले में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी ने अपने घर या आस-पास 4 साल के बच्चे तो देखें ही होंगे जो अपने कामों को लेकर अपने माता-पिता या बड़ों पर निर्भर रहते हैं। जब इस उम्र में बच्चे स्कूल जाना सीख रहे होते हैं वहीं 4 साल के अथर्व ने इस आयु में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आपको बता दें कि अथर्व बेंगलुरु, कर्नाटक के रहने वाले हैं और उनका पूरा नाम अथर्व कीर्ति सागर है।
इस कारनामे के चलते रिकॉर्ड बुक में नाम हुआ शामिल
आपको बता दें कि 4 साल के अथर्व ने एक कहानी की किताब से केवल 26 मिनट 49 सेकंड और 76 मिलीसेकंड में 1,676 अंग्रेजी शब्द पढ़ने का कारनामा किया है। इसके चलते उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (India Book of Records) में जगह दी गई है। अथर्व को आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड बुक में 7 सितंबर 2026 को शामिल किया जब उनकी उम्र महज 4 साल, 11 महीने और 10 दिन थी।
किस किताब को पढ़कर सेट किया रिकॉर्ड
अथर्व ने मशहूर लेखिका सुधा मूर्ति द्वारा लिखी गई किताब 'द मैजिक ऑफ द लॉस्ट टेम्पल' (The Magic of the Lost Temple) का एक अध्याय 'ए सेंड-ऑफ पार्टी' (A Send-off Party) को पढ़ा। उनकी इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा 'मैक्सिमम इंग्लिश वर्ड्स रीड फ्रॉम ए स्टोरी बुक बाय ए किड' (किसी बच्चे द्वारा कहानी की किताब से पढ़े गए अधिकतम अंग्रेजी शब्द) श्रेणी में दर्ज किया गया है। 28 सितंबर 2021 को जन्मे अथर्व को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की 'यंग अचीवर्स' श्रेणी में यह सम्मान मिला है।