AISSEE 2027: जल्द भर लें सैनिक स्कूल एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म, लास्ट डेट नजदीक; अब तक 125332 रजिस्ट्रेशन प्राप्त
सैनिक स्कूल क्लास 6 और 9 एंट्रेस टेस्ट के लिए अब तक 1,25,332 रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन की लास्ट डेट नजदीक है। ऐसे में जल्द से जल्द इच्छुक माता-पिता अपने बच्चों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

Sainik School admission 2027
HighLights
NTA ने सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए जल्द आवेदन करने को कहा।
अब तक 1 लाख 25 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके प्राप्त।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2026) के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 (बिना लेट फीस) के निर्धारित है। ऐसे में जो भी माता-पिता अपने बच्चों को कक्षा 6 या 9 में एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे जल्द से जल्द फॉर्म भर लें। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से NTA के पोर्टल exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाकर भरा जा सकता है।
अब तक 125332 रजिस्ट्रेशन हो चुके प्राप्त
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब तक सैनिक स्कूल एंट्रेस टेस्ट के लिए 1,25,332 रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो चुके हैं। इसमें से 73,669 आवेदन के लिए फीस भी जमा हो चुकी है। ऐसे में जो माता पिता रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं और अब तक आवेदन पूरा नहीं कर पाए हैं वे तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
इस डेट के बाद लगेगी 500 रुपये फीस
अगर 2 दिसंबर तक फॉर्म जमा नहीं कर पाएंगे तो ऐसे अभ्यर्थियों के लिए 3 से 6 दिसंबर तक भी फॉर्म भरने का मौका रहेगा लेकिन इस दौरान उनको 500 रुपये अतिरिक्त लेट फीस के रूप में देना होगा।
आवेदन पत्र भरने का तरीका
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाएं।
- AISSEE-2027 Application Form पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद ने डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें।
- कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीस
कैटेगरी के अनुसार जनरल, ओबीसी (एनसीएल), डिफेंस/ एक्स सर्विसमैन वर्ग से आने वाले छात्रों के लिए 850 रुपये वहीं एससी/ एसटी वर्ग के स्टूडेंट्स को 700 रुपये का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
आवेदन के लिए योग्यता
सैनिक स्कूल कक्षा 6 में आवेदन करने के लिए छात्र की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए अर्थात बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2015 से पहले और 31 मार्च 2017 से पहले न हुआ हो।
कक्षा 9 में एडमिशन के लिए स्टूडेंट की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए अर्थात बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2012 से पहले और 31 मार्च 2014 से पहले न हुआ हो। आयु की गणना 31 मार्च 2027 को ध्यान में रखकर होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।