AILET Admit Card 2027 Link: जारी हुए ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड, जल्द कर लें डाउनलोड; परीक्षा 13 दिसंबर को
AILET 2027 Hall Tickets जारी कर दिए गए हैं जिसे 6 दिसंबर तक डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को अपरान्ह 2 से 4 बजे तक करवाया जायेगा।

AILET Admit Card 2027 यहां से करें डाउनलोड।
HighLights
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेस टेस्ट 13 दिसंबर को होना है आयोजित।
एडमिट कार्ड जारी, 6 दिसंबर तक डाउनलोड करने का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2027) के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। डायरेक्ट लिंक NLU की ऑफिशियल वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर एक्टिव है। आवेदनकर्ता वेबसाइट या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके AILET 2027 Hall Ticket Download कर सकते हैं।
6 दिसंबर तक लिंक रहेगा एक्टिव
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर कहा गया है कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र हर हाल में 6 दिसंबर 2026 दोपहर 1:30 तक अवश्य डाउनलोड कर लें।
हॉल टिकट डाउनलोड करने की स्टेप्स एवं लिंक
- एआईएलईटी एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
- यूजर नाम (User Name/ Email ID), पासवर्ड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
- अब आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी हेल्प लाइन नंबर 011-40787555 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वर्किंग डेज में संपर्क कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट टाइमिंग
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेस टेस्ट 2027 का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 13 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए टाइमिंग अपरान्ह 2 से लेकर 4 बजे तक रहेगी।
इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्र लॉ में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में एडमिशन प्राप्त कर सकेंगे। एडमिशन एंट्रेस टेस्ट में प्राप्त रैंक के अनुसार प्रदान किया जायेगा। अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।