AIBE 22 Admit Card Link: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड 2026 जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड
बीसीआई द्वारा एआईबीई एडमिट कार्ड (AIBE XXII Admit Card) डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर को करवाया जायेगा।

AIBE XXII Admit Card download
HighLights
एआईबीई 22 एग्जाम 29 नवंबर को होगा आयोजित।
एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 22 (AIBE- XXII) एग्जाम में भाग लेने जा रहे उम्मीदवारों के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा एडमिट कार्ड (AIBE XXII Admit card) जारी कर दिए गये हैं। हॉल टिकट का लिंक ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर उपलब्ध करवाया गया है जहां से आप लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इस डेट में होगी परीक्षा
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 22 एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 29 नवंबर 2026 को करवाया जायेगा। सभी उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा के दिन एग्जाम सेंटर पर हॉल टिकट एवं एक पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड एवं आईडी कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- एआईबीई 22 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट allindiabarexamination.com पर विजिट करें।
- Login पर क्लिक करें।
- अब लॉग इन आईडी, पासवर्ड कैप्चा कोड दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करें।
- अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
AIBE 22 Syllabus 2026: एग्जाम सिलेबस
AIBE 22 Exam में उम्मीदवारों से कुल 19 टॉपिक्स- संवैधानिक कानून, आई. पी. सी. (भारतीय दंड संहिता) एवं (नई) भारतीय न्याय संहिता, पी. सी. (दंड प्रक्रिया संहिता) एवं (नया) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, सिविल प्रक्रिया संहिता (Code of Civil Procedure), साक्ष्य अधिनियम एवं (नया) भारतीय साक्ष्य अधिनियम, मध्यस्थता अधिनियम सहित वैकल्पिक विवाद निवारण, पारिवारिक कानून, जनहित याचिका, प्रशासनिक कानून, पेशेवर नैतिकता एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया नियमों के अंतर्गत पेशेवर कदाचार के मामले, कंपनी कानून, पर्यावरण कानून, साइबर कानून, श्रम एवं औद्योगिक कानून, अपकृत्य कानून, जिसमें मोटर वाहन अधिनियम और उपभोक्ता संरक्षण कानून शामिल हैं संरक्षण कानून, कराधान संबंधी कानून, अनुबंध कानून, विशिष्ट राहत, संपत्ति कानून, परक्राम्य लिखत अधिनियम, भूमि अधिग्रहण अधिनियम और बौद्धिक संपदा कानून से सवाल पूछे जायेंगे। विस्तृत सिलेबस देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।