AIBE 22 Admit Card 2026: एआईबीई परीक्षा के लिए कल जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से AIBE 22 Admit Card 2026 कल जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर, 2026 को किया जाएगा।
-1794571245645_m.webp)
AIBE 22 Admit Card 2026: कल जारी होगा एडमिट कार्ड।
HighLights
कल जारी होगी AIBE 22 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड।
आधिकारिक वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से AIBE 22 Admit Card की घोषणा कल यानी 14 नवंबर, 2026 को की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे BCI की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
एआईबीई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल जारी किया जाएगा। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। इन स्टेप्स की मदद से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद AIBE 22 Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
29 नवंबर को होगी परीक्षा
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का आयोजन 29 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से संवैधानिक कानून, आईपीसी, सीपीसी, पारिवारिक कानून, प्रशासनिक विधि, कंपनी कानून, साइबर कानून, श्रम एवं औद्योगिक कानून आदि विषयों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे।
पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी
एआईबीई की परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।