इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 22 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका
इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 प्रोविजन आंसर-की का एलान कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर, 2026 को किया गया था।

AHC Private Secretary Gr-I Answer Key 2026
HighLights
प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 परीक्षा की आंसर-की जारी।
22 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 परीक्षा की प्रोविजन आंसर-की का एलान कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं। आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। आंसर-की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
22 नवंबर तक मिलेगा आपत्ति दर्ज करने का मौका
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया जाएगा। उम्मीदवार आज यानी 20 नवंबर से लेकर 22 नंवबर, 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आपत्ति शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवार निशुल्क पोर्टल पर जाकर तय समय-सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें आंसर-की
प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 परीक्षा की आंसर-की ऑफिशियल पोर्टल पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आंसर-की डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके प्रोविजन आंसर-की चेक कर सकते हैं।
- प्रोविजन आंसर-की डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर List of Recruitments सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद AHC Private Secretary Gr-I Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल को दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
AHC Private Secretary Gr-I Answer Key Notice
समस्या होने पर यहां करें संपर्क
आपत्ति दर्ज करते समय यदि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे दिए गए हेल्पलाइन नंबर 9986638901 या ईमेल allahabadhighcourt.helpdesk@gmail.com के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।