मैथ्स और साइंस की पढ़ाई के लिए 5 डिजिटल टूल्स, छात्रों में 3D मॉडल रिसर्च पेपर और नोट्स से समझ होगी विकसित
यह लेख छात्रों के लिए गणित और विज्ञान की पढ़ाई को आसान बनाने वाले 5 डिजिटल टूल्स की जानकारी देता ...और पढ़ें

Math and Science Tools
HighLights
Zotero रिसर्च पेपर और रेफरेंस मैनेजमेंट में सहायक है।
Desmos गणितीय समीकरणों को ग्राफ के जरिए समझाता है।
NASA Eyes अंतरिक्ष को 3D में देखने का अनुभव देता है।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को असाइनमेंट तैयार करने और रिसर्च के लिए मटेरियल खोजने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। डिजिटल टूल्स छात्रों के लिए पढ़ाई के लिए उपयोगी साबित होते हैं। डिजिटल टूल्स छात्रों की इस प्रक्रिया को न केवल आसान बनाते हैं, बल्कि जटिल कॉन्सेप्ट्स को ग्राफ और 3D मॉडल के जरिए आसानी से समझने में मदद करते हैं।
गणित और साइंस के छात्रों के लिए ऐसे ही कुछ डिजिटल टूल्स यहां उपलब्ध करवाए जा रहे हैं जिनसे स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को बेहद आसान बना सकते हैं।
Zotero: रिसर्च पेपर और रेफरेंस मैनेजमेंट
यह एक फ्री रिसर्च मैनेजमेंट वेब टूल है। इसके जरिए छात्र अपने रिसर्च पेपर, किताबें, वेबसाइट्स और ऑनलाइन आर्टिकल्स एक ही जगह सुरक्षित रख सकते हैं। असाइनमेंट या रिसर्च पेपर लिखते समय इससे साइटेशन और बिबलियोग्राफी आसानी से तैयार की जा सकती है।
Desmos: ग्राफ के जरिए गणित की समझ
डेस्मॉस एक ग्राफिंग कैलकुलेटर ऐप है। इसकी मदद से गणितीय समीकरण (equations), फंक्शन और डेटा को ग्राफ के रूप में विजुअल तरीके से समझा जा सकता है। यह अलजेब्रा, ट्रिग्नोमेट्री और कैलकुलस जैसे कठिन विषयों को समझने में बहुत उपयोगी है।
Anki: याददाश्त बढ़ाने में मददगार
यह एक फ्लैशकार्ड एप है, जिसमें सवाल-जवाब वाले डिजिटल कार्ड बनाए जा सकते हैं। यह स्पेसड रिपीटिशन (Spaced Repetition) तकनीक पर काम करता है, जिससे कठिन टॉपिक्स को सही समय पर दोहराकर लंबे समय तक याद रखा जा सकता है।
Excalidraw: डायग्राम और माइंड मैप बनाएं
यह एक ऑनलाइन डिजिटल व्हाइटबोर्ड है। इसकी मदद से छात्र हाथ से बने चित्रों की तरह डायग्राम, फ्लोचार्ट और माइंड मैप बना सकते हैं। ग्रुप प्रोजेक्ट्स, क्लास नोट्स और प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए यह बहुत उपयोगी टूल है।
NASA Eyes: 3D में देखें अंतरिक्ष
नासा आइज (NASA Eyes) एक इंटरैक्टिव 3D विजुअलाइजेशन टूल है। इसके जरिए छात्र सौरमंडल, ग्रहों, चंद्रमाओं और अंतरिक्ष अभियानों को डिजिटल 3D मॉडल के रूप में देख सकते हैं। एस्ट्रोनॉमी और स्पेस साइंस के छात्रों के लिए यह बेहतरीन जरिया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।