विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरकारी जमीन पर अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा पार्किंग का खेल, PWD-DDA अफसर कैसे हटवाएं कब्‍जा?

Published: Fri, 10 Jul 2026 09:40 PM (IST)

यमुनापार में पीडब्ल्यूडी और डीडीए की सरकारी जमीनों पर पार्किंग माफिया का कब्जा है, जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप हैं। माफिया इन जगहों से लाखों रुपये वसूल रहा है।

शास्त्री पार्क में न्यू उस्मानपुर थाने के पास डीडीए की सड़क पर अवैध पार्किंग। जागरण

शास्त्री पार्क में न्यू उस्मानपुर थाने के पास डीडीए की सड़क पर अवैध पार्किंग। जागरण

HighLights

  1. PWD और DDA की जमीन पर पार्किंग माफिया का कब्जा।

  2. अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा अवैध पार्किंग का खेल।

  3. माफिया लाखों रुपये वसूल रहा, बिजली चोरी भी हो रही।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पीडब्ल्यूडी व डीडीए यमुनापार में पार्किंग माफिया पर मेहरबान है। कहने को दोनों ही सरकारी विभाग हैं, लेकिन आरोप है कि कुछ अधिकारियों ने अपने ही विभागों की करोड़ों रुपयों की जमीनों पर कब्जा करवाया हुआ है। एसी कमरों में बैठकर मोटा वेतन लेने वाले यह अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं। आरोप है इन अधिकारियों के साथ सांठगांठ करके माफिया जमीनों पर कब्जे का खेल कर रहे हैं।

अधिकारियों की मिलीभगत से कब्जे 

शास्त्री पार्क, उस्मानपुर में डीडीए की जमीन व खजूरी फ्लाईओवर के नीचे पीडब्ल्यूडी की जमीन पर माफिया ने कब्जा किया हुआ है। इन सरकारी जमीनों से कब्जा करके माफिया लाखों रुपये वसूल रहे हैं। बिजली चोरी भी हो रही है।

WhatsApp Image 2026-07-11 at 10.01.00

खजूरी फ्लाईओवर के नीचे निगम के कार्यालय को दो वर्ष से बिजली कनेक्शन नहीं मिला। इसी के सामने बनी अवैध पार्किंग  में चोरी की बिजली इस्तेमाल हो रही है। जागरण

आरोप है कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह कब्जे हैं। पीडब्ल्यूडी फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा पीडब्ल्यूडी के जेई हेमंत कुमार के पास है। उनका कार्यालय खजूरी फ्लाईओवर से करीब दो किलोमीटर दूर है।

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय जवाब देगा

जागरण संवाददाता ने जेई से उनके कार्यालय जाकर पूछा कि फ्लाईओवर के नीचे अवैध पार्किंग चल रही है। क्या विभाग को इसकी भनक नहीं है। इसपर जेई ने कहा पार्किंग हटवाने के लिए गत 27 मार्च को करावल नगर एसडीएम को पत्र लिखा था। जिले के सबसे बड़े अधिकारी कार्यपालक अभियन्ता भाग चंद मीना ने कहा कि इसपर पीडब्ल्यूडी मुख्यालय जवाब देगा।

डीडीए के अधिकारी कार्रवाई को तैयार नहीं

न्यू उस्मानपुर थाने के पास डीडीए की जमीन व सड़कों पर पार्किंग माफिया का कब्जा है। कब्जा करके अवैध पार्किंग का खेल चल रहा है। आरोप है कि अवैध रूप से स्थान सिर्फ पंजाब रोडवेज को दिया हुआ है। पंजाब रोडवेज की बसें कश्मीरी गेट बस अड्डे की जगह इस पार्किंग में खड़ी होती हैं। वहीं निगम की पार्किंग में ठेकेदारों ने टीन शेड डाले हुए हैं, जो कानूनी गलत है। टीन शेड में वाहन खड़े करने वालों से तय शुल्क से अधिक शुल्क वसूला जाता है।

WhatsApp Image 2026-07-11 at 10.04.10

इन लोगों पर है कार्रवाई की जिम्मेदारी

  • कनिका सिंह, निगम उपायुक्त आरपी सेल
  • आरके भार्गव, सहायक आयुक्त आरपी सेल।
  • हेमंत कुमार, जेई पीडब्ल्यूडी
  • भाग चंद मीना, कार्यपालक अभियंता पीडब्ल्यूडी
  • कन्हैया लाल यादव, न्यू उस्मानपुर थानाध्यक्ष
  • रिजवान अहमद, एई डीडीए

यह भी पढ़ें- एक कार की पार्किंग की जिद ने ली जान, दिल्‍ली के प्रीत विहार हत्याकांड में 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

यह भी पढ़ें- दिल्‍ली में मानसून की एंट्री के बाद भी उमस बरकरार, इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?