विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक कार की पार्किंग की जिद ने ली जान, दिल्‍ली के प्रीत विहार हत्याकांड में 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

Published: Tue, 07 Jul 2026 11:09 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने प्रीत विहार में पार्किंग विवाद के बाद कारोबारी पंकज नय्यर की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट में 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।

दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।

दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। 

HighLights

  1. पंकज नय्यर हत्याकांड में 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल।

  2. मुख्य आरोपित गौरव शर्मा सहित पांच लोग नामजद।

  3. पार्किंग विवाद के बाद हुई थी कारोबारी की हत्या।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। प्रीत विहार में पार्किंग विवाद के बाद कारोबारी पंकज नय्यर की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में पांच आरोपितों को नामजद किया गया है।

इनमें मुख्य आरोपित प्रापर्टी कारोबारी गौरव शर्मा, उसका बेटा, एक रिश्तेदार और दो अन्य सहयोगी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में करीब 40 गवाहों के बयान और कॉल डिटेल रिकार्ड समेत अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्य भी अदालत के समक्ष पेश किए हैं।

गत 20 अप्रैल को प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया था। आरोप है कि गौरव शर्मा के पास एक कार की पार्किंग थी लेकिन वह जबरन दूसरी खड़ी करना चाहता था, जिसको लेकर पंकज नय्यर के भाई पारस ने आपत्ति जताई थी।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और कुछ देर बाद पंकज नय्यर भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर पंकज को गोली मार दी गई, जिसमें पंकज नय्यर की मौत हो गई।

चार्जशीट में हत्या, हत्या के प्रयास, गैरकानूनी जमावड़ा, साक्ष्य मिटाने और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस का दावा है कि काॅल डिटेल, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्य आरोपितों की भूमिका की पुष्टि करते हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्‍ली में मानसून की एंट्री के बाद भी उमस बरकरार, इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

यह भी पढ़ें- 'उसे फुल फ्रीडम है', दिल्‍ली कैपिटल्‍स में क्‍या होगा ऋषभ पंत का रोल; कप्‍तान अक्षर पटेल ने किया खुलासा