विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भारत की सफलता वैश्विक शांति और स्थिरता में भी अहम', दलाई लामा ने जन्मदिन पर PM मोदी को भेजा पत्र

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 17 Sep 2026 01:27 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2026 02:00 PM (IST)

दलाई लामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना ...और पढ़ें

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने पीएम नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी है। जागरण आर्काइव

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने पीएम नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी है। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. दलाई लामा ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

  2. भारत की सफलता वैश्विक शांति और स्थिरता में अहम योगदान।

  3. भारत के उदार आतिथ्य के लिए दलाई लामा ने जताया आभार।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा ने उन्हें पत्र लिखकर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। दलाई लामा ने भारत के एक आत्मविश्वासी और मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरने पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी।

उन्होंने पत्र में लिखा कि भारत की सफलता वैश्विक शांति, स्थिरता और विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने स्वयं को भारत का गौरवान्वित संदेशवाहक बताते हुए कहा कि भारत दुनिया के सामने अहिंसा और करुणा का उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन बुद्धिमत्ता से शांति और सद्भाव का संदेश मिलता है।

छह दशक से मिल रहा भारत का उदार आतिथ्य

दलाई लामा ने भारत सरकार और देश की जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें और उनके साथी तिब्बतियों को छह दशक से अधिक समय से भारत की ओर से गर्मजोशी और उदार आतिथ्य मिलता रहा है। उन्होंने पत्र के अंत में प्रधानमंत्री मोदी के लिए पुन शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

भाजपा ने किया हवन

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नाहन के कालीस्थान मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दीर्घायु और देश के निरंतर नेतृत्व की कामना को लेकर आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डाली। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सहित देशभर में एक माह तक सेवा एवं जनसंपर्क अभियान चलाएगी। अभियान वीरवार 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाएंगे तथा हर घर में दीप जलाकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे।

यह भी पढ़ें: बर्फ से चमके मनाली के पहाड़, रोहतांग में 4 इंच फ्रेश स्नोफॉल; लेह हाईवे पर बर्फीली हवाओं ने जोखिम भरा किया सफर