Move to Jagran APP

बिहार में मकई किसानों की बल्‍ले-बल्‍ले, इस बार बंपर मुनाफे की है उम्‍मीद; प्रति क्विंटल इतनी है कीमत

कटिहार के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में किसान बड़े पैमाने पर मक्‍के की खेती कर रहे हैं। इधर बाजार में मक्‍के का भाव भी ठीक चल रहा है जिससे किसानों के चेहरे पर चमक है। अभी मक्का का बाजार भाव दो हजार से 2200 रूपया प्रति क्विंटल है। एक एकड़ की उपज में 80 से 90 हजार तक किसानों को मिल रहा है।

By Neeraj Kumar Edited By: Arijita Sen Published: Tue, 16 Apr 2024 05:05 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2024 05:05 PM (IST)
बिहार में मकई किसानों की बल्‍ले-बल्‍ले, इस बार बंपर मुनाफे की है उम्‍मीद; प्रति क्विंटल इतनी है कीमत
मकई का बाजार ठीक रहने से किसानों के चेहरे पर चमक।

संवाद सूत्र, गेड़ाबाड़ी (कटिहार)। कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में किसानों द्वारा मक्का की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इस बार मक्का का बाजार भाव ठीक रहने से किसानों में खुशी है। पीला सोना के रूप में जाना जाने वाला मक्का की कटनी होने लगी है। मक्का कृषक वर्तमान बाजार भाव देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। पैदावार भी इस बार बेहतर होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

बाजार भाव ठीक रहा तो खूब होगा मुनाफा

किसानों ने बताया कि अगर मक्का का बाजार भाव इसी तरह रहा तो किसानों को अच्छा मुनाफा होगा। किसान नगदी फसल के रूप में मक्का की खेती करते हैं। लेकिन कभी-कभी प्राकृतिक आपदा व शीतलहर की स्थिति में किसानों की फसल को क्षति भी होती है। इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने के कारण मक्का फसल की पैदावार बेहतर है।

किसानों को मिल रहे 80 से 90 हजार

किसान फैज आलम, जमीरउद्दीन, गोपी, राहुल आदि ने बताया कि बताया कि एक एकड़ की खेती करने में 30 हजार से 35 हजार तक खर्च आता है। 40 से 50 क्विंटल तक की उपज होती है।

अभी मक्का का बाजार भाव दो हजार से 2200 रूपया प्रति क्विंटल है। एक एकड़ की उपज में 80 से 90 हजार तक किसानों को मिल रहा है। अधिकांश किसानों द्वारा मक्का की फसल तैयार की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

बिहार का यह शख्‍स है पीएम मोदी का जबरा फैन, प्रधानमंत्री को चाय पिलाना इनका है सपना; सात साल से कर रहे कोशिश

बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी, अब सब्सिडी पर मिलेंगे ये सामान; ऐसे उठाएं लाभ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.