Move to Jagran APP

कांग्रेस MLA ने निशिकांत दुबे के खिलाफ चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत, छवि खराब करने का लगाया आरोप

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने निशिकांत दुबे के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर निशिकांत दुबे द्वारा उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता के मुताबिक निशिकांत दूबे ने 30 मार्च को कहा था कि चुनाव के दौरान दुष्कर्म मामले में वे (प्रदीप यादव) जेल जा सकते हैं।

By Neeraj Ambastha Edited By: Mohit Tripathi Published: Thu, 04 Apr 2024 09:07 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2024 09:07 PM (IST)
कांग्रेस MLA ने निशिकांत दुबे के खिलाफ चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत, छवि खराब करने का लगाया आरोप
कांग्रेस MLA ने निशिकांत दुबे के खिलाफ चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने गोड्डा के भाजपा सांसद और लोकसभा चुुनाव के प्रत्याशी निशिकांत दूबे के विरुद्ध चुनाव आयोग से शिकायत की है।

loksabha election banner

उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर सांसद द्वारा उनके विरुद्ध अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

प्रदीप यादव के अनुसार, गोड्डा के सरैयाहाट प्रखंड स्थित मंगलडीह में निशिकांत दूबे ने 30 मार्च को कहा कि चुनाव के दौरान दुष्कर्म मामले में वे (प्रदीप यादव) जेल जा सकते हैं। सांसद ने उनके संबंध में बलात्कारी शब्द का प्रयोग किया। इससे उनकी छवि खराब हुई है।

उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए इसके तहत सांसद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कांग्रेस के सरयौहाट प्रखंड के अध्यक्ष अशोक यादव की भी इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को की गई शिकायत की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी है।

राज्य सरकार की नीतियों से हर वर्ग निराश : सुदेश

आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि राज्य सरकार ने सवा चार साल के कार्यकाल में अपनी गलत नीतियों से समाज के हर वर्ग को निराश किया है। राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ा और विकास का ग्राफ गिरा है। लोकसभा चुनाव में जनता इन्हें अपने वोट की ताकत का अहसास दिलाएगी। सुदेश ने गुरुवार को रांची स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि आजसू का प्रयास झारखंड के वर्तमान के साथ-साथ भविष्य को बेहतर बनाने का है। इस मौके पर पार्टी के महासचिव रवि शंकर मौर्य के नेतृत्व में जमशेदपुर से आए कई समाजसेवियों और युवा व्यवसायियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में अमन सिंह, विवेक सिंह, नवीन कुमार, धीरेंद्र नायक, विजेंद्र नाथ महतो, रणंजय सिंह, देवा सिंह, रणविजय सिंह, सिंटू कुमार, सौरभ सिंह, सचिन सिंह, सतेंद्र कुमार आदि सम्मिलित हैं।

यह भी पढ़ें: Hemant Soren: 'हेमंत सोरेन के ऑर्डर पर ही..' पूर्व CM का यह करीबी ED के सामने उगल रहा सारे राज

Hemant Soren : हेमंत सोरेन ही करते थे BMW कार का उपयोग, ईडी के सामने पूर्व सीएम का बड़ा कबूलनामा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.