यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DIBD INTERNSHIP PROGRAMME: छात्रों के लिए डीआईबीडी की इंटर्नशिप में शामिल होने का मौका, 20 हजार रुपये का मिलेगा स्टाइपेंड
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से छात्रों के लिए 'डिजिटल इंडिया भाषिणी इंटर्नशिप प्रोग्राम' की शुरुआत की गई ...और पढ़ें

DIBD INTERNSHIP PROGRAMME: 29 जून तक करें अप्लाई
करियर डेस्क, नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से छात्रों के लिए 'डिजिटल इंडिया भाषिणी इंटर्नशिप प्रोग्राम' की शुरुआत की गई है। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत कुल 50 छात्रों का चयन किया जाएगा। अगर आप भी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इस पहल से जुड़कर अपने कौशल और रचनात्मकता को निखारना चाहते हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट meity.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जून, 2025 निर्धारित की गई है। इंटर्नशिप से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
जरूरी योग्यताएं
डिजिटल इंडिया भाषिणी इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल होने के लिए छात्रों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएस, बीई, बीटेक, एमई, एमटेक या एमएससी में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो या वर्तमान में इनमें से किसी एक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्र इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इंटर्नशिप की अवधि
इंटर्नशिप प्रोग्राम वर्ष में दो बार बैच में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा इंटर्नशिप की अवधि दो महीने निर्धारित की गई है, जिसे तीन महीने तक भी बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इंटर्नशिप की अवधि उम्मीदवार के प्रदर्शन और इंटर्न का डीआईबीडी के साथ बिताए जाने वाले समय के आधार पर तय किया जाएगा।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
डिजिटल इंडिया भाषिणी इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 20,000 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
अगर आप डिजिटल इंडिया भाषिणी इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट meity.gov.in पर विजिट करें।
- इसके बाद होम पेज पर "DIGITAL INDIA BHASHINI INTERNSHIP PROGRAMME" पर क्लिक करें।
- अंत में अपना नाम, ईमेल, जन्मतिथि और रिज्यूमे आदि को अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें: DRDO PAID INTERNSHIP 2025: अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के लिए डीआरडीओ की पहल, 5000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड
