विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DRDO PAID INTERNSHIP 2025: अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के लिए डीआरडीओ की पहल, 5000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

Published: Wed, 25 Jun 2025 02:09 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jun 2025 02:19 PM (IST)

अगर आप भी डीआरडीओ से अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आप डीआरडीओ की पेड इंटर्नशिप में शामिल ...और पढ़ें

DRDO PAID INTERNSHIP 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून, 2025

DRDO PAID INTERNSHIP 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून, 2025

करियर डेस्क, नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप की पहल की गई है। अगर आप स्नातक या स्नातकोत्तर में इंजीनियरिंग या साइंस के छात्र हैं, तो आप इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीआरडीओ की ओर से कुल 45 इंटर्न छात्रों के लिए यह ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इंटर्न के 15 पद, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 10 पद, फिजिक्स एप्लाइड ऑप्टिक्स के 10 पद और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 10 पद रिक्त है। अगर आप भी स्नातक या स्नातकोत्तर में अध्ययनरत छात्र हैं, तो आप इस इंटर्नशिप के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर देख सकते हैं।

इंटर्नशिप की अवधि

डीआरडीओ की ओर से स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों के लिए इंटर्नशिप की अवधि छह महीने निर्धारित की गई है। साथ ही इंटर्नशिप की अवधि समाप्त होने के पश्चात छात्रों को डीआरडीओ की ओर से सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।

जरूरी योग्यताएं

डीआरडीओ की इस इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए छात्र भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर में इंजीनियरिंग या साइंस विषय में अध्ययनरत होना चाहिए।

ऐसे होगा चयन

डीआरडीओ की इस इंटर्नशिप में शामिल होने के लिए छात्र का शैक्षणिक रिकॉर्ड 75 प्रतिशत के साथ बेहतरीन होना चाहिए। साथ ही छात्र की आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। छात्रों का चयन इंटरव्यू और शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

डीओरडीओ की ओर से चयनित छात्र को प्रतिमाह 5,000 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। हालांकि स्टाइपेंड केवल उन छात्रों को प्रदान किया जाएगा, जिनका शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा हो और जिन छात्रों ने प्रतिमाह आईआरडीई में न्यूनतम 15 दिन अपनी उपस्थिति दर्ज की हो।


आवेदन की अंतिम तिथि

अगर आप डीआरडीओ की इस पेड इंटर्नशिप में शामिल होना चाहते हैं, तो आप 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें, इंटर्नशिप में शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों की जानकारी 25 जुलाई को दी जाएगाी। साथ ही चयनित छात्रों के लिए इंटर्नशिप का आयोजन 1 अगस्त, 2025 से किया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: Paramedical Course: बारहवीं के बाद बनाएं पैरामेडिकल कोर्स में भविष्य, ये है टॉप कोर्स की लिस्ट