विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paramedical Course: बारहवीं के बाद बनाएं पैरामेडिकल कोर्स में भविष्य, ये है टॉप कोर्स की लिस्ट

Published: Thu, 12 Jun 2025 01:42 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jun 2025 01:53 PM (IST)

यदि आप बारहवीं कक्षा के बाद मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आप पैरामेडिकल कोर्स की ओर ...और पढ़ें

बारहवीं के बाद पैरामेडिकल कोर्स में संवारे भविष्य
बारहवीं के बाद पैरामेडिकल कोर्स में संवारे भविष्य

HighLights

  1. बारहवीं के बाद पैरामेडिकल में करियर
  2. टॉप पैरामेकिल कॉलेज लिस्ट करें चेक

करियर डेस्क, नई दिल्ली: कई युवाओं का सपना होता है कि वह बारहवीं के बाद मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाएं। यदि आपने भी बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली हैं और मेडिकल के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं, तो आप पैरामेडिकल कोर्स की ओर रुख कर सकते हैं। बता दें, पैरामेडिकल में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या स्नातक कोर्स करके आप पैरामेडिकल के क्षेत्र में नौकरी कर सकते हैं। आजकल शॉर्ट-टर्म कोर्स के रूप में पैरामेडिकल कोर्स युवाओं द्वारा खूब पसंद किया जा रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी बारहवीं के बाद पैरामेडिकल कोर्स करने की सोच रहे हैं, तो नीचे दी गई जानकारी आपके लिए मददगार हो सकती है।

कैसे मिलेगा दाखिला

कोर्स में दाखिला लेने के लिए अलग-अलग संस्थान के पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित है। कुछ कॉलेज में आप एंट्रेंस एग्जाम के जरिये दाखिला ले सकते हैं, तो कुछ कॉलेज में मेरिट लिस्ट के आधार पर भी दाखिला स्वीकार किए जाते हैं। 

पैरामेडिकल कोर्स के लिए प्रमुख संस्थान

  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)
  • जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई)
  • बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
  • मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली
  • क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी)
  • जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी)
  • एमिटी यूनिवर्सिटी
  • किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी

यहां है राहें

पैरामेडिकल कोर्स करने के बाद आपके लिए विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर मौजूद होते हैं। आप पैरामेडिकल कोर्स करने के पश्चात सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक सेंटर, रिसर्च लेबोरेटरी आदि में अपना भविष्य संवार सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप चाहे तो विदेश में भी नौकरी कर सकते हैं। 

कितना मिलेगा वेतन

बारहवीं के बाद पैरामेडिकल में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स पूरा करने के पश्चात आप शुरुआती दौर में सालाना चार से पांच लाख का वेतन अर्जित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपनी योग्यता और अनुभव के आधार पर आप अधिक वेतनमान भी अर्जित कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: NEET UG Result 2025: देश के टॉप-10 मेडिकल कॉलेज की लिस्ट यहां करें चेक, नीट यूजी रिजल्ट जल्द होगा जारी