आईआईटी मद्रास ने क्लास 7 से 12 तक के छात्रों के लिए शुरू किया फ्री एआई कोर्स, यहां देखें अप्लाई करने का आसान प्रोसेस
आईआईटी मद्रास प्रवर्तक ने बोधब्रिज एजुकेशन के साथ मिलकर कक्षा 7 से 12 तक के छात्रों और शिक्षकों के लिए ...और पढ़ें

स्कूली छात्रों के लिए एआई का कोर्स।
HighLights
आईआईटी मद्रास ने छात्रों के लिए मुफ्त एआई कोर्स शुरू किया।
कक्षा 7 से 12 तक के छात्र और शिक्षक कर सकते हैं आवेदन।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। कक्षा 7 से 12 तक के छात्र एवं छात्राओं के लिए आईआईटी मद्रास की ओर से एक पहल की गई है। दरअसल आईआईटी मद्रास प्रवर्तक ने स्कूली छात्र एवं छात्राओं के लिए बोधब्रिज एजुकेशन के साथ मिलकर एक ऑनलाइन ट्रेनिंग पाठ्यक्रम की शुरूआत की है। इस पाठ्यक्रम की मदद से छात्र निशुल्क एआई की पढ़ाई कर सकते हैं। हालांकि सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए। उन्हें एग्जामिनेशन फीस का भुगतान करना होगा।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
इस ट्रेनिंग के लिए सीबीएसई स्टूडेंट्स के अलावा, स्टेट बोर्ड, आईसीएसई, एनआईओएस, क्रैंबिज, आईबी और अन्य बोर्ड के छात्र अप्लाई कर सकते हैं।
इन स्किल्स को सीखने का मिलेगा मौका
इस कोर्स से जुड़कर छात्रों को एआई, ईवी, अंतरिक्ष विज्ञान, स्टार्टअप, डिजाइन थिंकिंग, एआई कैसे काम करता है, जेनरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट लिखना और एआई को सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने की स्किल सीखाई जाएगी।
कैसे करें अप्लाई
एआई के इस पाठ्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्रों को ऑनलाइन एग्जामिनेशन फीस का भुगतान करना होगा। यहां इस कोर्स में अप्लाई करने के आसान स्टेप्स बताए जा रहे हैं।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bodhbridge.iitmpravartak.org.in पर जाकर विजिट कर लें।
- इसके बाद रजिस्टर फॉर फ्री ट्रेनिंग पर क्लिक करके मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर लें।
कितनी जमा करना होगी फीस
जो छात्र कोर्स में शामिल होने के साथ-साथ सर्टिफिकेट भी प्राप्त करना चाहते हैं। उन्हें ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। एग्जामिनेशन फीस 799 रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए फीस 1250 रुपये निर्धारित है।
शिक्षक भी हो सकते हैं शामिल
छात्रों के साथ-साथ शिक्षक भी इस कोर्स में शामिल हो सकते हैं। शिक्षकों के लिए करियर काउंसलिंग, लीडरशीप और क्लासरूम मैनेजमेंट जैसे विषय इस इस कोर्स में शामिल है।