DRDO Fellowship 2026: डीआरडीओ जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन स्टार्ट, हर महीने इतना मिलेगा स्टाइपेंड
डीआरडीओ में जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 30 अक्तूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

DRDO Junior Research Fellowship 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू।
30 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से फेलोशिप के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार DRDO Junior Research Fellowship 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे ईमेल के जरिये अप्लाई कर सकते हैं। जूनियर रिसर्च फेलोशिप में आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अक्टूबर निर्धारित है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
डीआरडीओ में जूनियर रिसर्च फेलोशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से गणित विषय में एमएससी किया होना चाहिए। उम्मीदवारों ने NET/GATE परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों को क्रिप्टोग्राफी और C एवं पायथन प्रोग्रामिंग भाषा की जानकारी भी होनी चाहिए।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
कैसे करें अप्लाई
जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन ईमेल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार दिए गए ईमेल jrfcair2026@gmail.com पर जाकर आवेदन कर सकते है। उम्मीदवारों को ईमेल के सब्जेक्ट पर Application for post of JRF Advt. No CAIR/HRT/JRF/2026/03 लिखना जरूरी है।
किस दिन होगा वॉक-इन-इंटरव्यू
डीआरडीओ की ओर से वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 24 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे से लेकर 9.30 बजे के बीच रिपोर्ट करना अनिवार्य है। इसके साथ ही इंटरव्यू वाले दिन ही सुबह 10 बजे परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे। उन्हें इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
कितना मिलेगा हर महीने स्टाइपेंड
जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 37,000 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए 13 साल की उम्र में किया काम, जानें कितने पढ़े-लिखे थे नाना पाटेकर
