SAIL में तबादलों का दौर: बीएसएल के 22 कर्मचारियों का इंटरनल ट्रांसफर, 20 प्लांट के अंदर और 2 भेजे गए जेएन पार्क
बोकारो इस्पात संयंत्र में 22 कर्मचारियों का अंतर-विभागीय तबादला किया गया है, जिसमें 20 को संयंत्र के भीतर और 2 ...और पढ़ें

बोकारो इस्पात संयंत्र में बड़ा फेरबदल, 22 कर्मचारियों का हुआ अंतर-विभागीय तबादला।
HighLights
बोकारो इस्पात संयंत्र में 22 कर्मचारियों का तबादला।
20 कर्मचारी संयंत्र के अंदर, 2 पार्क भेजे गए।
विभागीय कार्यप्रणाली सुधारने के लिए लिया गया निर्णय।
जागरण संवाददाता, बोकारो। सेल प्रबंधन ने बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) में कार्यरत 22 कर्मचारियों का अंतर विभागीय तबादला किया है। इनमें 20 कर्मचारियों का तबादला संयंत्र के अंदर अलग-अलग विभागों में किया गया है, जबकि दो कर्मचारियों को संयंत्र से बाहर नगर सेवा के जवाहर लाल नेहरू पार्क में भेजा गया है।
स्थानांतरित कर्मचारियों में टेक्निकल एसोसिएट, इंजीनियरिंग एसोसिएट, एडमिनिस्ट्रेशन एसोसिएट और जूनियर इंजीनियर ग्रेड के कर्मचारी शामिल हैं। सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल अपने वर्तमान विभाग से विरमित होकर नए विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। प्रबंधन ने विभागीय कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।
स्थानांतरित कर्मचारियों में प्रताप मंडल को ब्लास्ट फर्नेस विभाग से एसएमएस-2 सीसीएस, नरेश कुमार शर्मा को ब्लास्ट फर्नेस मैकेनिकल से कोक ओवन, डी. राम को ब्लास्ट फर्नेस ऑपरेशन से कोक ओवन, सुजल कुमार को कोक ओवन इलेक्ट्रिकल से हॉट स्ट्रिप मिल, राजेश कुमार को कोक ओवन ऑपरेशन से ब्लास्ट फर्नेस, डॉ. अजय कुमार को कोक ओवन मैकेनिकल से एसएमएस-1 विभाग में भेजा गया है।
इसी प्रकार सतीश चंद्र मंडल को अधिशासी निदेशक संकार्य सचिवालय से एमआरडी, नीरज कुमार को एचआरसीएएफ ऑपरेशन से हॉट स्ट्रिप मिल, मो. फारूक अंसारी को एचआरसीएफ ऑपरेशन से कोक ओवन, अमर कुमार को हॉट स्ट्रिप मिल से सीआरएम भेजा गया है।
वहीं अभिषेक कुमार को हॉट स्ट्रिप मिल इलेक्ट्रिकल से अधिशासी निदेशक संकार्य सचिवालय, वी. रोबिन को एमआरडी से एसएमएस-2 सीसीएस, सुरेश प्रसाद गुप्ता को ऑपरेशन गैरेज से ब्लास्ट फर्नेस, कुलदीप कुमार को आरजीबीएस से ब्लास्ट फर्नेस तथा संजीत कुमार को आरजीबीएस से एसएमएस-1 विभाग में स्थानांतरित किया गया है।
वहीं, शुभम लाहा को एसएमएस-2 सीसीएस से हॉट स्ट्रिप मिल, पंकज कुमार सिंह को शॉप एंड फाउंड्री से सिंटर प्लांट, मनोज कुमार गुप्ता को शॉप एंड फाउंड्री से सिंटर प्लांट, जयकांत सिंह को एसएमएस-2 सीसीएल से पीपीसी विभाग में भेजा गया है।
ओम प्रकाश शर्मा को ब्लास्ट फर्नेस से नगर सेवा के जवाहर लाल नेहरू पार्क तथा रंजीत कुमार सिंह को हॉट स्ट्रिप मिल से जवाहर लाल नेहरू पार्क में योगदान देने का आदेश जारी किया गया है।
