विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिटायर्ड SAIL कर्मियों के लिए सुनहरा मौका, दुर्गापुर और एलाय संयंत्र में सलाहकार पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन

Published: Sun, 06 Sep 2026 02:29 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 06 Sep 2026 09:58 PM (GMT+05:30)

सेल के दुर्गापुर और एलाय इस्पात संयंत्रों में अनुबंध पर सलाहकार नियुक्त किए जाएंगे। सेवानिवृत्त कनीय प्रबंधक से महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी 19 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

पूर्व कनीय प्रबंधक से लेकर पूर्व महाप्रबंधक सलाहकार पद के लिए होंगे पात्र।

पूर्व कनीय प्रबंधक से लेकर पूर्व महाप्रबंधक सलाहकार पद के लिए होंगे पात्र।

HighLights

  1. सेल दुर्गापुर व एलाय संयंत्र में सलाहकार भर्ती।

  2. सेवानिवृत्त कनीय प्रबंधक से महाप्रबंधक तक पात्र।

  3. आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 है।

जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल के दुर्गापुर तथा एलाय इस्पात संयंत्र में अनुबंध पर सलाहकार की नियुक्ति की जाएगी। इसके हकदार बीएसएल सहित सेल के अन्य इकाई से सेवानिवृत हुए कनीय प्रबंधक से लेकर पूर्व महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी होंगे।

पद की अर्हता रखने वाले उम्मीदवारों को 19 सितंबर 2026 तक दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक कार्मिक ओडी के कार्यालय में अपना आवेदन जमा करना होगा। आवेदन जमा होने के बाद उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसमें सफल अधिकारी को सलाहकार के पद पर नियुक्ति पत्र दे दी जाएगी।

चयनित अधिकारी छह माह के लिए सलाहकार के पद पर अपनी सेवा देंगे, जहां उनके कार्यप्रणाली को देखते हुए अनुबंध की मियाद एक साल के लिए बढ़ाई जा सकती है। सेल के पुराने अधिकारियों के लिए यह सुनहरा मौका है।

उम्मीदवारों की योग्यता व वेतन

सेल के दुर्गापुर व एलाय इस्पात संयंत्र में कुल पांच सलाहकार का चयन अनुबंध पर किया जाएगा। इनमें परियोजना विभाग के आयरन जोन में 1, नगर सेवा के विद्युत विभाग में 1, नगर सेवा के जलापूर्ति विभाग में 1, एसएमएस व मिल्स जोन के परिचालन एवं योजना प्रभाग में 1 तथा क्रेन अनुरक्षण व आपरेशन विभाग में 1 सलाहकार की बहाली की जाएगी।

सेल के ऐसे अधिकारी जो की अपने पद से इस्तीफा दिए हो तथा उन्हें स्वैच्छिक या अनिवार्य सेवानिवृति दी गई हो, वे इसके हकदार नही होंगे। वही ऐसे पूर्व अधिकारी जिन्हें उनके तीन साल के सेवाकाल में सी ग्रेड मिला हो, वे भी सलाहकार पद के लिए पात्र नही माने जाएंगे।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है। इस दौरान चयनित सलाहकार में पूर्व कनीय प्रबंधक से लेकर पूर्व उप प्रबंधक को प्रतिमाह 50 हजार रुपये, पूर्व प्रबंधक को 60 हजार रुपये, पूर्व वरीय प्रबंधक को 70 हजार रुपये मिलेंगे।

वहीं पूर्व सहायक महाप्रबंधक को 80 हजार रुपये तथा पूर्व महाप्रबंधक 1 लाख रुपये वेतनमान के तौर पर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें रहने के लिए कंपनी का आवास तथा मोबाइल फोन की सुविधा भी दी जाएगी।