विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSL के 1200 अधिकारियों को SAIL देगा बर्तन का सेट, 7 सितंबर से शुरू होगा गिफ्ट वितरण

Published: Sun, 06 Sep 2026 04:10 PM (IST)

सेल प्रबंधन बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिकारियों को वित्त वर्ष 2025-26 में बेहतर प्रदर्शन के लिए बर्तन सेट उपहार में ...और पढ़ें

एचआरडी भवन में सोमवार से बांटा जाएगा उपहार।

एचआरडी भवन में सोमवार से बांटा जाएगा उपहार।

HighLights

  1. बीएसएल अधिकारियों को प्रदर्शन के लिए मिलेगा बर्तन सेट।

  2. उपहार वितरण 7 सितंबर से एचआरडी भवन में होगा शुरू।

  3. लगभग 1200 अधिकारी इस योजना से होंगे लाभान्वित।

जागरण संवाददाता, बोकारो। सेल प्रबंधन बोकारो इस्पात संयंत्र में काम करने वाले अधिकारियों को उपहार स्वरूप बर्तन का सेट देने जा रही है। यह उपहार उन्हें वित्त वर्ष 2025-26 में 1 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक कंपनी के उत्पादन व मुनाफा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए दिया जा रहा है।

उपहार का वितरण सोमवार 7 सितंबर से एचआरडी भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अलग अलग चरणों में किया जाएगा। इसके हकदार बीएसएल में कार्यरत ऐसे सभी वर्तमान व पूर्व अधिकारी होंगे, जो की 30 अप्रैल 2026 तक कंपनी में सेवारत थे।

अधिकारियों को उपहार का वितरण उनके वरीयता व आयु के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए उन्हें बतौर पहचान पत्र बीएसएल का गेटपास साथ में रखना अनिवार्य किया गया है। उपहार सामग्री अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से प्रदान की जाएगी।

इनके स्थान पर किसी प्रतिनिधि अथवा प्राधिकृत व्यक्ति उपहार सामग्री प्राप्त करने के हकदार नही होंगे। सेल प्रबंधन की ओर से बीएसएल के सभी विभागाध्यक्ष को उपहार प्राप्त करने वाले अधिकारियों की सूची सौंप दी गई है।

योजना से कंपनी में कार्यरत लगभग 12 सौ अधिकारी लाभान्वित होंगे। बता दे की सेल प्रबंधन इससे पूर्व अपने कर्मचारी व ठेका श्रमिकों को बीच उपहार का वितरण कर चुकी है। जहां बीएसएल कर्मचारियों को बर्तन सेट तथा ठेका श्रमिकों को रिलायंस कंपनी का गिफ्ट कूपन कार्ड दिया गया था।

यह भी पढ़ें- SAIL दुर्गापुर और एलाय संयंत्र में सलाहकार पदों पर भर्ती का मौका, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।