Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: बिहार के 10 जिलों में गर्जन के साथ बारिश के आसार, किसानों के लिए चेतावनी; अलर्ट जारी

Bihar Weather News Hindi बिहार में आज फिर से मौसम करवट लेने वाला है। बिहार के 10 जिलों में आज फिर से बारिश की संभावना जताई गई है। पटना समेत आसपास क्षेत्रों में आशिंक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं दक्षिणी भागों के एक या दो जिलों में बारिश वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल प्रदेश के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sat, 30 Mar 2024 08:53 AM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2024 08:53 AM (IST)
Bihar Weather Today: बिहार के 10 जिलों में गर्जन के साथ बारिश के आसार, किसानों के लिए चेतावनी; अलर्ट जारी
बिहार में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश व ओडिशा के आसपास बने चक्रतावीय परिसंचरण का क्षेत्र बिहार के मौसम को बदलेगा। शनिवार को पटना सहित प्रदेश के सभी भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा व बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

loksabha election banner

पटना समेत आसपास क्षेत्रों में आशिंक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिणी भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पांच दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार

Bihar News: 30 मार्च यानी आज पटना सहित गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान नवादा को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वैशाली सबसे गर्म जिला

वहीं, 37.8 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना व आसपास इलाकों में पछुआ के प्रभाव से दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहने से मौसम शुष्क बना रहा। 24 घंटों के दौरान उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व बिहार के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम  न्यूनतम

पटना  34.2         23.3

गया    35.7         20.6

भागलपुर 32.9      20.8

मुजफ्फरपुर 31.2   22.2

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें

Pappu Yadav: हाथ से निकला पूर्णिया, अब पप्पू यादव के पास केवल 2 विकल्प; लालू के आगे कांग्रेस हुई लाचार

Bihar Politics: RJD प्रत्याशी बीमा भारती पड़ीं 'नरम', क्या अब पिघलेगा पप्पू यादव का दिल; छोड़ेंगे पूर्णिया सीट?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.