Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, 14 शहरों के लोगों के लिए चेतावनी; पढ़ें प्रमुख शहरों का तापमान

Bihar Weather बिहार में अब भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। 14 शहरों में लू की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कई शहरों में बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। लू से बचने के लिए लोगों को दोपहर के 12 से लेकर 3 बजे के बीच बाहर निकलने से परहेज करने के लिए कहा गया है।

By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar Published: Thu, 18 Apr 2024 08:06 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2024 08:06 AM (IST)
बिहार में मौसम का हाल (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: राजधानी पटना समेत प्रदेश में उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है। आर्द्रता में कमी व पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना है। इसके चलते गर्मी से परेशान हैं। प्रदेश के 14 शहरों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, शेखपुरा, नवादा, मुंगेर, खगड़िया, जमुई और बांका में लू की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 21 अप्रैल तक उष्ण लहर के आसार हैं।

loksabha election banner

इन जिलों में बारिश के आसार

उत्तर-मध्य भाग के सीतामढ़ी, मधुबनी व उत्तर-पूर्व भाग के सुपौल, अररिया, किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं, पटना सहित शेष भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में 26-28 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म पछुआ हवा के प्रवाह से लोग परेशान रहे।

पटना का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री रहा

राजधानी का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस जबकि 41.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। पटना समेत 21 शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। 

प्रमुख शहरों का तापमान

                   अधिकतम तापमान               न्यूनतम तापमान

पटना             41 डिग्री सेल्सियस                  28 डिग्री सेल्सियस                  

मुजफ्फरपुर    41   डिग्री सेल्सियस                 25  डिग्री सेल्सियस 

भागलपुर       39    डिग्री सेल्सियस                  24 डिग्री सेल्सियस

दरभंगा         39    डिग्री सेल्सियस                   23 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: आरक्षण को लेकर BJP को ये क्या बोल गए मनोज झा? याद दिलाया मोहन भागवत का पुराना बयान

Manish Kashyap: 'कॉलेज की सबसे खूबसूरत लड़की को मैं...', मनीष कश्यप ने सुनाई लव स्टोरी; कहा- फेल भी हुआ था


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.